बढ़नी के ग्राम पंचायत बरगदवा व संसरी ग्राम पंचायतो मे विकास के नाम पर फर्जीवाड़ा
सिद्धार्थनगर : शोहरतगढ़ तहसील अंतर्गत ब्लाक बढ़नी के ग्राम पंचायत बरगदवा में बंधा पटाई व संसारी मे पानी भरे कुला पर चल रहे सैंकड़ो मजदूर की फर्जी हाजिरी सिर चढ़ कर बोल बाला रहा है।
बिना कार्य कराये ही लाखों के भुगतान की चल रही साजिश और अधिकारियो की मिली-भगत से हो रहे भ्रस्टाचार की सीमा का अंत ही नही हो रहा। शिकायतो के बावजूद भी अधिकारी कार्यवाही न कर,फर्जी कार्यो पर बढ़ावा दे रहे हैं।
ग्राम पंचायत बरगदवा मे एक कार्य पर 108 मजदूरो की हाजिरी जिसकी id*3151004021/FP/VB/YD/958486255823632555 MR स- 2967 से 2983 है और कार्य का नाम-बरगदवा के दक्षिण मे रोड से नदी तक बंधा पटाई कार्य व ग्राम पंचायत संसरी मे दो कार्यो पर 51+15= 66 मजदूर की हाजिरी जिसमे स-id-3151004067/IC/VB/YD/958486255823764658 पर MR स-2557 से 2862 पर ग्राम पंचायत संसारी मे पीछे रोड की दोनों तरफ नाला खुदाई कार्य तथा दूसरा कार्य* id-3151004067/IC/VB/YD/9584862558774382 MR स-3345 से 3346
कार्य -संसारी वन विभाग के पश्चिम ग्राम समाज की ज़मीन पर खाई खोदाई कार्य जिसमे दोनों ग्राम पंचायतो में बिना फवाड़ा/कार्य लगाए फर्जी मास्टर रोल अपलोड किये जा रहे हैं। दिनाँक-19 /10/2026 के स्थलीय निरिक्षण मे उक्त परियोजना पर कार्य स्थल पर कोई कार्य न जोन पाया गया।ग्रामवासियो में भी यह चर्चा का विषय बना हुआ है। दिनाँक 13/10/2026 से चल रहा 108 से 110 लेबरों की हाजिरी पर एक दिन के कुल घोटाले 110*300=रू 33000 के हिसाब से 33000*8=रू 264000 का सरकारी खजाने को हड़पने की साजिश करने की कोशिश की जा रही है।दूरभाष द्वारा इसकी शिकायत जब बढ़नी apo से की गई,तो उनका कोई संतोषजनक जवाब नही मिला।आखिर इतने बड़े घोटाले करने में भ्रष्टाचारियो को किसकी पनाह मिल रही हैं।फिलहाल यह जांच के बाद ही पता चल पायेगा।
रिपोर्टर : सुशील कुमार

No Previous Comments found.