नुक्कड़ नाटक से बताईं सरकार की योजनाएं, विधायक ने किया शिविर का शुभारंभ

सिद्धार्थनगर : शोहरतगढ़ सेवा संकल्प अभियान व सेवा सेतु अभियान के तहत सोमवार को बहुउद्देश्यीय सेवा शिविर एवं नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया। विधायक विनय वर्मा ने फीता काटकर व दीप प्रज्ज्वलित कर शिविर का शुभारंभ किया। इस दौरान विभिन्न विभागों की ओर से लगाए गए स्टालों के माध्यम से सरकार की संचालित योजनाओं और उपलब्धियों की जानकारी लोगों को दी गई। उपस्थित लोगों ने विकसित भारत के निर्माण में सहभागिता निभाने का संकल्प लिया। मुख्य अतिथि विधायक विनय वर्मा ने गर्भवती महिलाओं की गोदभराई और बच्चों का अन्नप्राशन कराया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के नेतृत्व में देश व प्रदेश विकास की दिशा में आगे बढ़ रहा है। उन्होंने लोगों से सरकार की योजनाओं का लाभ लेने और विकसित भारत के निर्माण में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करने का आह्वान किया।नुक्कड़ नाटक टीम ने गीत और नाट्य मंचन के माध्यम से स्वच्छ भारत, शौचालय, घरेलू गैस, आयुष्मान कार्ड, प्रधानमंत्री आवास सहित विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी। शिविर में राष्ट्रीय पोषण माह, पोषण शिक्षा एवं स्वास्थ्य, बेसिक शिक्षा, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन, विकसित भारत-जी राम जी योजना, प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री आवास योजना ग्रामीण, समाज कल्याण, पशुपालन, स्वास्थ्य, विकास और राजस्व विभाग के स्टाल लगाए गए।विधायक ने सभी स्टालों का निरीक्षण कर अधिकारियों से योजनाओं की जानकारी अधिक से अधिक पात्र लाभार्थियों तक पहुंचाने के निर्देश दिए। इस दौरान बीडीओ विमल कुमार श्रीवास्तव, देवकी नंदन दूबे, डॉ. एके आजाद, रविंद्र यादव, राम सिंह, सतीश कुमार, शनि चौधरी, प्रमोद मांझी, रामदास मौर्य, गौरव कुमार, निशा, मुस्ताक अहमद, असलम, मुस्तन शेरुल्लाह, स्मृति, बजरंगी, सुनील कुमार, प्रदीप कुमार, राजीव धर द्विवेदी, दिनेश व रामधनी आदि मौजूद रहे।

रिपोर्टर : सुशील कुमार खेतान

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.