निर्वाचन अधिकारी द्वारा स्कूली बच्चों के मतदाता जागरूकता रैली को हरी झण्डी दिखाकर किया गया रवाना।

सिद्धार्थनगर - मतदाता दिवस के अवसर पर जिला निर्वाचन अधिकारी/जिला मजिस्ट्रेट शिवशरणप्पा जी.एन. द्वारा तहसील नौगढ़ से स्कूली बच्चों के मतदाता जागरूकता रैली को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया गया। यह रैली बुद्ध विद्यापीठ डिग्री कालेज पर समापन हुआ। इसके पश्चात जिला निर्वाचन अधिकारी/जिला मजिस्ट्रेट शिवशरणप्पा जी.एन. द्वारा बुद्ध विद्यापीठ डिग्री कालेज, नौगढ़ में द्वीप प्रज्ज्वलित कर मतदाता दिवस का शुभारम्भ किया गया। प्राचार्य बुद्ध विद्यापीठ डिग्री कालेज द्वारा जिला निर्वाचन अधिकारी/जिला मजिस्ट्रेट शिवशरणप्पा जी.एन. एवं उपजिला निर्वाचन अधिकारी/अपर जिलाधिकारी(वि0/रा0) गौरव श्रीवास्तव को बैज लगाकर तथा पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया गया।  इस अवसर पर जिला निर्वाचन अधिकारी/जिला मजिस्ट्रेट श्री शिवशरणप्पा जी.एन. ने सभी राष्ट्रीय मतदाता दिवस की शुभकामनाएं दिया। जिलाधिकारी ने कहा कि हमे संविधान में यह अधिकार दिया गया है कि अपने मताधिकार का प्रयोग करें। 01.01.2026 को जिनकी आयु 18 वर्ष पूर्ण हो रहा है वह सभी लोग मतदाता सूची में अपना नाम दर्ज करा ले। हमें निर्भीक होकर अपने मताधिकार का प्रयोग करना चाहिए। उपजिला निर्चाचन अधिकारी/अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0) गौरव श्रीवास्तव ने सभी को राष्ट्रीय मतदाता दिवस की बधाई देते हुए कहा कि सभी लोग जिनकी आयु 18 वर्ष पूर्ण हो गयी है अपना नाम मतदाता सूची में अपना नाम दर्ज करा ले। जिला निर्वाचन अधिकारी/जिला मजिस्ट्रेट शिवशरणप्पा जी.एन. द्वारा सभी को राष्ट्रीय मतदाता दिवस की शपथ दिलायी गयी। ”हम भारत के नागरिक,लोकतंत्र में अपनी पूर्ण आस्था रखते हुए यह शपथ लेते है कि हम अपने देश की लोकतांत्रिक परम्पराओं की मर्यादा को बनाए रखेंगे तथा स्वतंत्र,निष्पक्ष एवं शान्तिपूर्ण निर्वाचन की गरिमा को अक्षुण्य रखते हुए,निर्भीक होकर, धर्म,वर्ग,जाति,समुदाय,भाषा अथवा अन्य किसी भी प्रलोभन से प्रभावित हुए बिना सभी निर्वाचनों में अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।“ जिला निर्वाचन अधिकारी/जिला मजिस्ट्रेट शिवशरणप्पा जी.एन. द्वारा बीएलओ प्रतिमा पाण्डेय, मनोज कुमार,अरविन्द कुमार गुप्ता, दूधनाथ,बीआरसी नौगढ़ के रामकेश,सोनू पाण्डेय को प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित किया गया। अन्त में सामूहिक राष्ट्रगान का गायन हुआ। इस अवसर पर उपरोक्त के अतिरिक्त अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) ज्ञान प्रकाश,निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी/उपजिलाधिकारी नौगढ़ कल्याण सिंह मौर्य,सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी/तहसीलदार नौगढ़ देवेन्द्र मणि त्रिपाठी व अन्य सम्बन्धित उपस्थित थे।

रिपोर्टर - विजय पाल चतुर्वेदी

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.