मुझे घर से निकाल दिया गया'— विवाहिता ने जनसुनवाई पोर्टल पर दर्ज कराई शिकायत

सिद्धार्थनगर - शोहरतगढ़ थाना क्षेत्र के अंतर्गत शोहरतगढ़ नगर पंचायत वार्ड नंबर 15 मोतीलाल नगर मोहल्ला रमजान गली की विवाहिता ने अपने पति और ससुराल पक्ष पर शारीरिक व मानसिक प्रताड़ना का गंभीर आरोप लगाते हुए पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है। पीड़िता का कहना है कि उसे घर से निकाल दिया गया है, जिसके कारण वह पति के घर के बाहर रहने को मजबूर है और भोजन के लिए दूसरों से मांगकर गुजारा कर रही है।प्रार्थना-पत्र के अनुसार, शबनम बानो निवासी ग्राम असगवा, थाना गोल्हौरा का विवाह 13 जुलाई 2022 को शोहरतगढ़ क्षेत्र निवासी नफीस के साथ हुआ था। विवाहिता का आरोप है कि शादी के बाद से ही सास, ननद तथा अन्य ससुराल पक्ष के लोग उसे लगातार शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित करते रहे। लगभग एक सप्ताह पहले उसे घर से बाहर निकाल दिया गया।पीड़िता ने अपने शिकायती पत्र में कहा है कि वह मानसिक रूप से अत्यधिक परेशान है। उसने आशंका जताई है कि यदि उसे न्याय और सुरक्षा नहीं मिली तथा कोई अप्रिय घटना होती है, तो उसके लिए ससुराल पक्ष जिम्मेदार होगा। साथ ही उसने यह भी कहा है कि वह अपने वैवाहिक जीवन को बचाना चाहती है और दूसरी शादी नहीं करना चाहती। विवाहिता ने पुलिस से सुरक्षा प्रदान करने, मामले की निष्पक्ष जांच कराने तथा दोषियों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

रिपोर्टर - सुशील कुमार खेतान 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.