निर्माण खंड-प्रथम के अधिशासी अभियंता कार्यालय में रुद्राभिषेक, सुंदरकांड व भंडारे का आयोजन

सिद्धार्थनगर - लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) निर्माण खंड-1 के अधिशासी अभियंता कार्यालय परिसर में सोमवार को धार्मिक वातावरण के बीच रुद्राभिषेक, सुंदरकांड पाठ एवं भव्य भंडारे का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विभागीय अधिकारियों, कर्मचारियों के साथ बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने सहभागिता की।कार्यक्रम का शुभारंभ वैदिक मंत्रोच्चार के बीच भगवान शिव के रुद्राभिषेक से हुआ। इसके बाद श्रद्धालुओं द्वारा सुंदरकांड एवं अखंड रामायण का सस्वर पाठ किया गया। पूरे परिसर में भक्ति संगीत और मंत्रोच्चार से श्रद्धामय वातावरण बना रहा।कार्यक्रम में मुख्य अभियंता/मुख्य अधिशासी अभियंता की उपस्थिति में अधिशासी अभियंता अरुण कुमार सिंह, सी.पी.एन. सिंह, किशन लाल, दुर्गेश कुमार पटेल, प्रभात कुमार पांडेय, कृष्ण कुमार त्रिपाठी, अभय प्रताप सिंह, विनय कुमार पांडेय सहित विभाग के कई अभियंता एवं कर्मचारी मौजूद रहे।शाम करीब पांच बजे से विशाल भंडारे का शुभारंभ हुआ, जिसमें हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। देर शाम तक श्रद्धालुओं और अतिथियों का आना-जाना लगा रहा। आयोजकों ने सभी आगंतुकों का स्वागत एवं अभिनंदन किया।कार्यक्रम में उपस्थित श्रद्धालुओं ने इस तरह के धार्मिक एवं सामाजिक आयोजनों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन समाज में आपसी सद्भाव, आध्यात्मिक चेतना और सामाजिक एकता को मजबूत करते हैं। देर शाम तक चले इस आयोजन का समापन प्रसाद वितरण के साथ हुआ।


रिपोर्टर - सुशील कुमार खेतान 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.