होम्योपैथी और समाजसेवा में योगदान का मिला सम्मान, डॉ. भास्कर शर्मा को मदर टेरेसा सेवा रत्न अवॉर्ड
सिद्धार्थनगर - जिले के वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित डॉ. भास्कर शर्मा को चिकित्सा एवं समाजसेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए मदर टेरेसा सेवा रत्न अवॉर्ड-2026 से सम्मानित किया जाएगा। इस संबंध में उन्हें मदर टेरेसा फाउंडेशन,आंध्र प्रदेश की ओर से सम्मान प्रमाण-पत्र प्रदान किया गया है। जानकारी के अनुसार,30 जुलाई 2026 को मदर टेरेसा फाउंडेशन के निदेशक डॉ.आर.पी.रेड्डी चित्रा ने डॉ.भास्कर शर्मा को मदर टेरेसा सेवा रत्न अवॉर्ड का प्रमाण-पत्र प्रदान किया। फाउंडेशन की ओर से यह सम्मान चिकित्सा एवं सामाजिक सेवा के क्षेत्र में उनके योगदान को देखते हुए प्रदान किया गया है। डॉ.भास्कर शर्मा इससे पूर्व भी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अनेक सम्मानों से सम्मानित हो चुके हैं। इनमें स्टार ऑफ होम्योपैथी (लंदन) प्रेसिडेंशियल यूथ फिटनेस अवॉर्ड (अमेरिका) डॉ.सैमुअल हैनीमैन इंटरनेशनल अवॉर्ड (लंदन) सीनियर होम्योपैथिक इंटरनेशनल अवॉर्ड (सिंगापुर) डॉ.एलेन इंटरनेशनल अवॉर्ड (थाईलैंड), डॉ. कैंट इंटरनेशनल अवॉर्ड (मलेशिया)ग्लोबल आइकॉन पर्सनैलिटी ऑफ होम्योपैथी (दुबई) होम्योपैथी शिरोमणि इंटरनेशनल अवॉर्ड (मस्कट) ग्लोबल एनवायरमेंटल अवॉर्ड (फिलीपींस) साहित्य रत्न अवॉर्ड (कनाडा) बेस्ट होम्योपैथी अवॉर्ड (नाइजीरिया) ग्लोबल आइकॉन पर्सनैलिटी अवॉर्ड (अफ्रीका) इंटरनेशनल पीस अवॉर्ड (इंडोनेशिया) डॉक्टरेट अवॉर्ड (अल्जीरिया) होम्यो भूषण (काठमांडू) होम्योपैथी श्री (गोवा) होम्योपैथी रत्न तथा चिकित्सा रत्न सम्मान प्रमुख हैं। सम्मान की घोषणा पर चिकित्सकों, समाजसेवियों और शुभचिंतकों ने उन्हें बधाई दी। शुभकामना देने वालों में डॉ.वीरेंद्र त्रिपाठी,डॉ.अजीत,डॉ.एम.शर्मा,डॉ. चंद्रशेखर वर्मा,डॉ.सोनपा विश्वकर्मा,डॉ.राजकुमार शर्मा,बिलाल अहमद,कृष्ण कुमार पाठक,गणेश विश्वकर्मा,देवी प्रसाद मौर्य, कृष्णलाल यादव,संजय त्रिपाठी,प्रदीप कश्यप,राहुल प्रजापति,देवेश मौर्य,वीरेंद्र प्रजापति एवं रामजस कनौजिया सहित अनेक लोग शामिल रहे।
रिपोर्टर - सुशील कुमार खेतान
No Previous Comments found.