जीरो फैटलिटी डेज अभियान में सड़क सुरक्षा को लेकर विद्यार्थियों को किया जागरूक
सिद्धार्थनगर। सड़क दुर्घटनाओं में होने वाली मौतों को कम करने के उद्देश्य से चलाए जा रहे जीरो फैटलिटी डेज (जेडएफडी) कार्यक्रम के तहत सोमवार को शोहरतगढ़ पुलिस की क्रिटिकल कॉरिडोर टीम ने उदय प्रताप इंटर कॉलेज गोपालगंज खुरहुरिया (देवकलीगंज) में जागरूकता अभियान चलाया। इस दौरान छात्र-छात्राओं को यातायात नियमों की जानकारी देकर उनके पालन के लिए प्रेरित किया गया।पुलिस अधीक्षक डा. अभिषेक महाजन के आदेश पर अपर पुलिस अधीक्षक प्रशांत कुमार प्रसाद के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी शोहरतगढ़ मयंक द्विवेदी और क्षेत्राधिकारी यातायात राजकुमार सिंह के निर्देशन में अभियान आयोजित किया गया। पुलिस टीम ने विद्यार्थियों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करते हुए यातायात नियमों का पालन करने की अपील की।पुलिसकर्मियों ने कहा कि दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट का प्रयोग अनिवार्य रूप से करें। शराब पीकर वाहन चलाने और तेज गति से वाहन चलाने से दुर्घटना का खतरा बढ़ जाता है। विद्यार्थियों से अपील की गई कि वे स्वयं यातायात नियमों का पालन करने के साथ माता-पिता, भाई और अन्य परिजनों को भी सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करें।प्रभारी निरीक्षक शोहरतगढ़ शेषमणि पाण्डेय के नेतृत्व में चले अभियान में एसआइ हरेंद्र शरण शुक्ल, कांस्टेबल कृष्णानंद सिंह, सुदामा यादव और नीतीश यादव शामिल रहे।
रिपोर्टर - सुशील कुमार खेतान
No Previous Comments found.