रोजगार सेवक के बिना रजिस्ट्रेशन फर्जी हाजिरी, द्वितीय पाली गायब, शासन के आदेश की उड़ रही धज्जियां

सिद्धार्थनगर - बढ़नी ब्लॉक में नहीं थम रहा VB-G-RAM-G का फर्जीवाड़ा, ढेकहरी खुर्द में CC रोड पर चकरोड पटाई** ग्राम पंचायत ढेकहरी खुर्द में भ्रष्टाचार का अनोखा मामला सामने आया है। जहां सीसी/इंटरलॉकिंग रोड पहले से बनी है, वहीं उसी पर चकरोड पटाई और कुला खुदाई का कार्य कागजों में दिखाकर फर्जी मस्टररोल अपलोड किए जा रहे हैं।

ग्रामीणों के अनुसार 11 अक्टूबर 2026 से लगातार तीन कार्यों पर 183 मजदूरों की फर्जी हाजिरी लगाई जा रही है। यदि एक मजदूरी 300 रुपये मानी जाए तो एक दिन काघोटाला183x300=54,900 रुपये और 7 दिन में 54,900x7=3,84,300 रुपये का सरकारी धन लूटा जा रहा है

1- कार्य आईडी 3151004048/IC/958486255823726790, मस्टररोल 2693 से 2698 - मुनेसर के खेत से ढेकहरी बुजुर्ग सरहद तक कुला खुदाई पर 55 मजदूर।

2- कार्य आईडी 3151004008/IC/958486255823726791, मस्टररोल 2699 से 2703 - तेजई के घर से रामदयाल के घर तक कुला खुदाई पर 46 मजदूर।

3- कार्य आईडी 3151004008/LD/958486255824977099, मस्टररोल 2826 से 2834 - पिच रोड से काली जी के स्थान तक चकमार्ग पर मिट्टी कार्य पर 82 मजदूर।

दिनांक 15-10-2026 को स्थलीय निरीक्षण में न कोई कार्य मिला न ही कोई मजदूर। पानी भरे कुला पर मस्टररोल चल रहा है और पिच रोड पर ही मिट्टी पटाई दिखाई जा रही है। ग्रामीणों का आरोप है कि रोजगार सेवक/मेट के बिना रजिस्ट्रेशन के फर्जी हाजिरी लग रही है। शासन के स्पष्ट आदेश के बावजूद द्वितीय पाली में हाजिरी नहीं लग रही है। शासन के आदेश की खुलेआम धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि उच्च अधिकारियों के संरक्षण में यह बड़ा कारोबार चल रहा है और खंड विकास अधिकारी के सामने डीसी मनरेगा तक नतमस्तक हैं। शिकायतकर्ताओं ने जिलाधिकारी से जांच कराकर फर्जी मस्टररोल निरस्त करने और वसूली की मांग की है। सवाल है कि क्या इस फर्जीवाड़े पर रोक लगेगी या यूं ही चलता रहेगा यह सिलसिला?

रिपोर्टर - सुशील कुमार खेतान 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.