अलीदापुर में कोटेदार की मनमानी, अंगूठा लगाने के नाम पर 10 रुपये वसूली व गेहूं-चावल में भी 1-1 किलो कटौती!
सिद्धार्थनगर - शोहरतगढ़ तहसील अंतर्गत विकासखंड शोहरतगढ़ के ग्राम पंचायत अलीदापुर(गौरा)में कोटेदार मो. तैय्यब द्वारा सरकार की जीरो टॉलरेंस नीति की खुलेआम अनदेखी कर राशन(गेहूं व चावल) में एक-एक किलो की कटौती किए जाने का मामला सामने आया है। सरकार द्वारा दिए जा रहे निःशुल्क राशन में कटौती को लेकर ग्रामीणों में भारी रोष व्याप्त है। ग्रामीणों का कहना है कि सरकार द्वारा निःशुल्क राशन पर कोटेदार किस व्यवस्था के तहत कटौती कर रहा है, यह समझ से परे है।
साबुन-सर्फ के नाम पर भी खेल
ग्रामीणों का आरोप है कि साबुन, सर्फ आदि लेने पर 110 रुपये वसूले जाते हैं। साबुन-सर्फ आदि नहीं लेने पर 10 रुपये अंगूठा लगवाने के नाम पर लेकर, एक-एक किलो राशन की भी कटौती कर गरीबों के हक को मारा जा रहा है, और गरीबों के राशन को डकारा जा रहा है। दिनांक 21/11/2026 को स्थलीय निरिक्षण/विश्वव सूत्रों से ज्ञात हुआ की इस तरहकी कटौती कोटेदार द्वारा प्रत्येक माह की जाती है
महिला ने नाम न छापने पर की पुष्टि
इस बात की पुष्टि उसी गांव की रहने वाली एक महिला ने अपना नाम न छापने की शर्त पर की। महिला ने बताया कि हर बार राशन कम दिया जाता है, और विरोध करने पर राशन न देने की धमकी दी जाती है।
गणित समझिए - प्रति कार्ड 60 रुपये की वसूली
माना जाए तो एक राशन कार्ड धारी से 1-1 किलो गेहूं व चावल का बाजार का सामान्य दर 25 रुपये किलो ही माना जाए तो -25 x 2 = 50 रुपये + 10 रुपये अंगूठा लगवाने के नाम पर = कुल 60 रुपये प्रति राशन कार्ड धारियों से वसूली की जा रही है, जो कि एक जांच का विषय है। अगर गांव में सैकड़ों कार्ड धारक हैं, तो यह वसूली हर महीने हजारों रुपये में पहुंच जाती है।
ग्रामीणों की मांग -
ग्रामीणों ने मांग की है कि अलीदापुर कोटे की दुकान का मौके पर सत्यापन कराया जाए, इलेक्ट्रॉनिक कांटा से तौल कराई जाए, और दोषी कोटेदार के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर लाइसेंस निरस्त किया जाय दिनांक 23/11/2026 को ज़ब इस मामले को पूर्ति निरीक्षक शोहरतगढ़ से वार्ता की गयी, तो उनके द्वारा गोलमाल जवाब दिया गया।
रिपोर्टर - सुशील कुमार खेतान

No Previous Comments found.