मीडिया की समकालीन चुनौतियों पर पत्रकारों ने किया मंथन
सिद्धार्थनगर : पत्रकार एकता फोरम के तत्वावधान में रविवार को विकास भवन सभागार में ‘मीडिया की समकालीन चुनौतियां’ विषय पर विचार गोष्ठी हुई। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलन के साथ हुआ।गोष्ठी में जिले भर के पत्रकारों ने भाग लिया। मुख्य अतिथि प्रेस क्लब इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष अविनाश शुक्ला रहे, जबकि अध्यक्षता फोरम के संस्थापक डॉ. तेजस यादव ने की। संचालन वरिष्ठ पत्रकार रविन्द्र कुमार कश्यप ने किया। आयोजन वरिष्ठ पत्रकार मनोज कुमार द्वारा किया गया।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सशक्त भारत न्यूज18 के संपादक शैलेश कुमार राव ने कहा कि पत्रकारिता कठिन साधना है। पत्रकार की कलम और कैमरा लोकतंत्र को मजबूत करता है। उसे बिना भेदभाव निर्भीक और निष्पक्ष होना चाहिए।
वरिष्ठ पत्रकार डॉ. जावेद कमाल ने कॉपी-पेस्ट पत्रकारिता से बचने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि पत्रकारों को खोजी पत्रकारिता पर ध्यान देना चाहिए और सजग प्रहरी की भूमिका निभानी चाहिए। उन्होंने पत्रकारों पर बढ़ रहे उत्पीड़न पर चिंता जताई।
वरिष्ठ पत्रकार सुशील कुमार ने कहा कि पत्रकारों और अधिकारियों के बीच संवाद के लिए हर माह एक बैठक होनी चाहिए। ‘अपराध के अंत’ के संपादक मनोज कुमार ने कहा कि विवादित खबरों में अतिरिक्त सतर्कता जरूरी है।प्रेस क्लब जिलाध्यक्ष भारत कन्नौजिया ने सभी अतिथियों का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि कोई भी पत्रकार खुद को अकेला न समझे, संगठन हर समय साथ खड़ा है। मुख्य अतिथि अविनाश कुमार शुक्ला ने कहा कि एकता में ही बल है। अध्यक्ष डॉ. तेजस यादव ने कहा कि पत्रकार लोकतंत्र का चौथा स्तंभ है, खबर की सत्यता परखना जरूरी है।आयोजकों ने बताया कि मीडिया महाकुंभ 2026, मीडिया कार्यशाला और पत्रकार सम्मान समारोह की तिथि जल्द घोषित की जाएगी। इस मौके पर मनोज पासवान, संतोष गोंड, नंदनी मौर्या, डीएन शुक्ला, दीपू पासवान, सुशील खेतान, जवाहर लाल, राजकुमार वर्मा समेत कई पत्रकार मौजूद रहे
रिपोर्टर : सुशील कुमार खेतान

No Previous Comments found.