2012 के मुकदमे में 14 साल बाद वारंटी गिरफ्तार, न्यायालय में पेश

सिद्धार्थनगर :  अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत चिल्हिया पुलिस ने वर्ष 2012 के पुराने मुकदमे में वांछित चल रहे वारंटी को गिरफ्तार कर लिया। आवश्यक विधिक कार्रवाई के बाद पुलिस ने उसे न्यायालय के समक्ष पेश किया।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक महाजन के आदेश पर, अपर पुलिस अधीक्षक प्रशान्त कुमार प्रसाद के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी शोहरतगढ़ मयंक द्विवेदी के निर्देशन में पुलिस ने कार्रवाई की। प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार गुप्ता के नेतृत्व में पुलिस टीम ने सोमवार को वारंटी जकाउल्लाह पुत्र हयातुल्ला, निवासी ग्राम चिल्हिया, थाना चिल्हिया को गिरफ्तार किया।पुलिस के अनुसार जकाउल्लाह क्रिमिनल केस संख्या 900856/2012 तथा अपराध संख्या 141/2012 में धारा 279 व 304 भादवि के तहत दर्ज मुकदमे से संबंधित था। न्यायालय से जारी वारंट के आधार पर पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी की। गिरफ्तारी के बाद आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी कर उसे न्यायालय भेज दिया गया।गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक शारदा प्रसाद और कांस्टेबल चन्द्रजीत यादव शामिल रहे।

 


रिपोर्टर : सुशील कुमार खेतान

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.