पीएचसी नौगढ़ में 110 मरीजों की हुई ओपीडी, जननी सुरक्षा योजना की प्रगति कम मिलने पर डीएम नाराज

सिद्धार्थनगर :  जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन ने सोमवार को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नौगढ़ का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने स्वास्थ्य केंद्र की व्यवस्थाओं का जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।डीएम ने ओपीडी कक्ष, प्रभारी चिकित्साधिकारी कक्ष, जननी वार्ड सहित अन्य कक्षों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के समय तक स्वास्थ्य केंद्र पर 110 मरीजों की ओपीडी हो चुकी थी। इसके बाद जिलाधिकारी ने दवा भंडारण कक्ष का भी निरीक्षण कर दवाओं की उपलब्धता और व्यवस्था की जानकारी ली। जननी सुरक्षा योजना की प्रगति कम मिलने पर जिलाधिकारी ने नाराजगी जताई। उन्होंने मुख्य चिकित्सा अधिकारी को संबंधित के विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया। साथ ही स्वास्थ्य केंद्र में साफ-सफाई व्यवस्था को दुरुस्त कराने के लिए भी अधिकारियों को निर्देशित किया।जिलाधिकारी ने कहा कि स्वास्थ्य केंद्र पर आने वाले मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं। व्यवस्थाओं में किसी प्रकार की लापरवाही मिलने पर संबंधित के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।


रिपोर्टर : सुशील कुमार खेतान

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.