पार्लर का खर्चा बचेगा! झाड़ू से रूखे बालों का घर बैठे करें इलाज, एलोवेरा में मिला लो 3 चीज, 5 मिनट में घोल तैयार

बहुत से लोगों, खासकर महिलाओं को बालों के रूखेपन और बेजान दिखने की समस्या का सामना करना पड़ता है। ऐसे में न चोटी ठीक से बन पाती है और न ही तेल लगाने पर बाल काबू में आते हैं—लगातार उड़ते रहते हैं। नतीजा यह होता है कि चाहे जितनी मेहनत कर लें, बालों को सेट करना मुश्किल हो जाता है। हालांकि, ये समस्या हमेशा के लिए नहीं होती। सही देखभाल और सही प्रोडक्ट्स से ड्राई हेयर को भी दोबारा हेल्दी और शाइनी बनाया जा सकता है। लेकिन अक्सर किसी समारोह या पार्टी से पहले महिलाएं मजबूर होकर पार्लर का रुख करती हैं और हेयर स्पा जैसी ट्रीटमेंट कराती हैं, जिससे थोड़े समय के लिए ही सही, पर बाल बन जाते हैं मुलायम और मैनेजेबल।

पैसा नहीं खर्चना तो क्या करें?

अगर आप पार्लर के चक्कर लगाकर पैसे खर्च करने से बचना चाहती हैं, तो चिंता की कोई बात नहीं। रूखे और बेजान बालों को आप घर पर ही आसानी से ठीक कर सकती हैं। बस एक आसान-सा आयुर्वेदिक नुस्खा अपनाना होगा, जो आपके किचन में मौजूद साधारण चीज़ों से तैयार हो जाता है। न ज्यादा खर्च और न ज्यादा मेहनत सिर्फ 5 मिनट में यह घरेलू हेयर पैक बनकर तैयार हो जाएगा। हाँ, बेहतर नतीजों के लिए इसे बालों में करीब 1 घंटे तक लगाए रखें।

नुस्खे में इस्तेमाल सामग्री

एलोवेरा जेल
उबले हुए चावल
दूध
नारियल तेल
(नोट: सामग्री की मात्रा जरूरत के हिसाब से तय करें)

नुस्खा बनाने की विधि

इस नुस्खे को बनाने के लिए आपको कुछ नहीं करना है। एक मिक्सी में उबले हुए चावल, एलोवेरा जेल, दूध और नारियल तेल को डालें। इन सभी चीजों को अच्छी तरह से ग्राइंड कर लें। इसके बाद सफेद रंग के घोल को बालों में लगाएं और 1 घंटे के लिए लगे रहने दें। इसके बाद जेंटल शैंपू से अपना सिर धो लें।

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.