सीईओ जिला पंचायत ने की समय सीमा पत्रो की समीक्षा

सिंगरौली :   सकल्प से समाधान अभियान के तहत प्राप्त आवेदनो का विभागीय अधिकारी तत्परता के साथ निराकरण हितग्राहियों को लाभान्वित कराये साथ ही सरई में आयोजित मेगा स्वास्थ्य शिविर का मास्टर डाटा तैयार कर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी प्रत्येक मरीज का फालोअप कर बेहतर उपचार मुहैया कराये उक्त आशय के निर्देश कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित समय सीमा बैठक के दौरान सीईओ जिला पंचायत श्री जगदीश गोमे ने संबंधित अधिकारियों को दिया।
  सीईओ जिला पंचायत ने संकल्प से समाधान अभियान में प्राप्त आवेदन पत्रो की समीक्षा करते हुयें विभागीय अधिकारियो को निर्देश दिए कि अभियान में ऑन लाईन तथा ऑफ लाईन प्राप्त आवेदन का तत्परता से निराकरण  कर हितग्राहियों को लाभान्वित कराये। राजस्व अमला अभियान के दौरान राजस्व प्रकरणो का शत प्रतिशत निराकरण कर लक्ष्य प्राप्त करे। उन्होने कहा कि जन सुनवाई सहित अन्य माध्यमो से प्राप्त होने वाले आवेदनो का भी अभियान के दौरान निराकृत प्रकरणो की जानकारी से जन प्रतिनिधियो को अवगत कराया जाये। 
  सीईओ ने विगत दिवस सरई में आयोजित दो दिवसीय मेगा स्वास्थ्य शिविर में चिन्हित मरीजो के बेहतर उपचार हेतु मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को निर्देश दिए कि स्वास्थ्य शिविर में चिन्हित मरीजो को लगातार फालोअप कर उन्हे बेहतर उपचार सुविधा उपलब्ध कराये ताकि उन्हे स्वास्थ्य लाभ मिल सके। उन्होने सामाजिक न्याय विभाग की समीक्षा करते हुयें निर्देश दिए कि जिले में दिव्यांगो को चिन्हित करने हेतु डोर टू डोर कैम्पन चलाया जाये जिला शिक्षा अधिकारी, डीपीसी तथा महिला बाल विकास अधिकारी विद्यालयो तथा आगनवाड़ी केन्द्रो के माध्यम से दिव्यांगो चिन्हित कर उन्हे सहायक उपकरण उपलब्ध कराने के साथ ही शासन द्वारा दी जाने वाली सहायता उपलब्ध कराये।
  सीईओ श्री गोमे ने सम्पूर्णता अभियान की समीक्षा करते हुयें निर्देश दिए कि ऐसे विद्यालय जहा पर बलिकाओ के अलग शौचालय की व्यवस्था नही ऐसे विद्यालयो को चिन्हित कर शौचालय का निर्माण कराये साथ ही अभियान में निर्धारित किए गए लक्ष्यो को निर्धारित समय सीमा में प्राप्त करने हेतु विभागीय अधिकारी तत्परता के साथ कार्य करे। सीएम हेल्प लाईन की विभागवार समीक्षा करते हुयें निर्देश दिए कि विभागीय अधिकारी सीएम हेल्प लाईन में दर्ज शिकायतो का निर्धारित समयावधि में निराकरण कराये। साथ ही निर्देश दिए कि विभागीय अधिकारी 50 दिवस 100 दिवस तथा 300 दिवस से अधिक समय से लंबित शिकायतो का रूचि लेकर निराकरण कराये । उन्होने निर्देश दिए कि विभागीय अधिकारी नियमित रूप से सीएम हेल्प लाईन में दर्ज शिकायतो को प्राथमिकता के साथ अटेड करे अन अटेड शिकायतो पर संबंधित विभागीय अधिकारी विरूद्ध कठोर कार्रवही की जायेंगी। 
उन्होने वनाधिकार के प्रकरणो की समीक्षा करते हुये समय पर प्रकरणो का निराकरण करने के निर्देश दिए। बैठक के दौरान संयुक्त कलेक्टर अखिलेश सिंह, प्रशांत त्रिपाठी, संजीव पाण्डेय, एसडीएम सिंगरौली सुरेश जाधव, एसडीएम देवसर सौरभ मिश्रा, एसडीएम माड़ा नंदन तिवारी, डिप्टी कलेक्टर माइकेल तिर्की, जिला पंचायत के अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी अरविंद डामोर जिला शिक्षा अधिकारी एसबी सिंह, डीपीसी आर.एल शुक्ला, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. पुष्पराज सिंह, जिला आपूर्ति अधिकारी पी.सी चन्द्रवंशी, उपायुक्त सहकारिता पी.के मिश्रा, नगर निगम के डिप्टी कमिश्नर आरपी बैस सहित जिलाधिकारी उपस्थित रहे।
 
रिपोर्टर : मिथिलेश कुमार यादव

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.