एक पेड़ मां के नाम अभियान में जिलाध्यक्ष ने देव वृक्ष का किया रोपड़

सिंगरौली : देवसर विधानसभा के रजमिलान मंडल अंतर्गत पोलिंग बूथ क्रमांक 177 में एक पेड़ मां के नाम अभियान मे जिलाध्यक्ष भाजपा सुंदरलाल शाह ने विधायक देवसर राजेंद्र मेश्राम तथा मंडल अध्यक्ष सुनीता पांडेय की उपस्थिति मे देववृक्ष का रोपण किया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष द्वारा विशेष पूजन अर्चन तथा पुष्प मालाओं के अर्पण पश्चात देव वृक्ष का रोपण किया गया। सनातन परंपरा के अनुसार आम के वृक्ष को देव वृक्ष की संज्ञा दी गई है तथा आम को फलों का राजा माना जाता है। जिलाध्यक्ष ने कहा कि जिस प्रकार हमे जीवन देने वाली हमारी माता होती है उसी प्रकार हमारे जीवन को संचालित करने की हर भौतिक आवश्यकताओं की पूर्ती हमारी धरती माता के माध्यम से होती है। अपनी भौतिक माता और अपनी धरती माता के नाम पर हम यह जो वृक्षारोपण अभियान चला रहे हैं ये हमारी माता के प्रति हमारे आदर भाव को प्रकट करता है। हमारी धरती के संरक्षण के लिए हरे भरे वृक्षों का होना नितांत आवश्यक है और यही वृक्षों की श्रृंखला हमारी जीवनदायिनी आवश्यकताओं की पूर्ती करती हैं। इसलिए हमारा यह पृथ्वी और पर्यावरण का संरक्षण अभियान मां के नाम पर समर्पित है। हम लगातार इस अभियान मे पूरे भाजपा के कार्यकर्ताओं के साथ लगे हैं तथा हजारों वृक्षों का रोपण पूरे जिले में किया जा चुका है। प्रत्येक पौधा वृहद वृक्ष का रूप ले सके इस हेतु प्रत्येक पौधे का पालक भी नियुक्त किया जा रहा है और समय-समय पर पौधे की निगरानी हमारे द्वारा की जायेगी। आगामी समय में यही पौधे वृक्ष बनकर धरती माता की शोभा को बढा़येंगे तथा अपने आच्फछादित लों के माध्यम से हमारा पोषण भी करेंगे और हम आगामी पीढ़ी के लिए एक धरोहर छोड़कर जायेंगे। हम सब जिले वासियों को ये अभियान स्वयं का अभियान मानकर अधिक से अधिक वृक्षों का रोपड़ करने में तत्परता दिखानी चाहिए। इस अवसर पर मंडल रजमिलान के प्रभारी एवं जिलामंत्री अरविंद तिवारी, पर्यावरण दिवस के सह प्रभारी विक्रम सिंह चंदेल, मंडल महामंत्री मोहित कुशवाहा, मंडल उपाध्यक्ष नारायण दास शाह तथा मंडल पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
संवाददाता - संतोष पनिका
No Previous Comments found.