आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान का विधानसभा सम्मेलन सम्पन्न

सिंगरौली : भारतीय जनता पार्टी सिंगरौली के सदर विधानसभा क्षेत्र में आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान के तहत सामुदायिक भवन बैढ़न में एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित हुई। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि रहीं पंचायत एवं ग्रामीण विकास राज्यमंत्री श्रीमती राधा सिंह, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में विधायक रामनिवास शाह, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य गिरीश द्विवेदी, तथा निगम अध्यक्ष देवेश पांडेय उपस्थित रहे। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष सुंदरलाल शाह ने की।
कार्यशाला का विषय “हर घर स्वदेशी” रहा। इस अवसर पर सामाजिक संस्थाओं, व्यापारी वर्ग एवं प्रबुद्ध जनों का सम्मान किया गया।
मुख्य अतिथि राधा सिंह ने कहा कि आत्मनिर्भर भारत का मूल हमारे प्राचीन उत्पाद और पारंपरिक खाद्य संस्कृति में निहित है। उन्होंने नागरिकों से स्वदेशी वस्तुओं के उपयोग का संकल्प लेने की अपील की।
विधायक रामनिवास शाह ने कहा कि यह कोई राजनीतिक कार्यक्रम नहीं, बल्कि हर भारतीय का अभियान है — हमें अपने संसाधनों से ही देश को सशक्त बनाना है।
जिलाध्यक्ष सुंदरलाल शाह ने कहा कि समाज के हर वर्ग तक आत्मनिर्भर भारत की भावना पहुँचाने के लिए कार्यशालाएं निरंतर आयोजित होंगी।
इस अवसर पर रेडक्रॉस, गायत्री परिवार, ब्रह्मकुमारी, संत निरंकारी मिशन, शिवचर्चा परिवार सहित विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों का सम्मान किया गया।
कार्यक्रम का संचालन विनोद चौबे ने किया तथा आभार विक्रम सिंह चंदेल ने व्यक्त किया।
सम्मेलन में भाजपा पदाधिकारियों, पार्षदों, कार्यकर्ताओं एवं बड़ी संख्या में नागरिकों की उपस्थिति रही।
संवाददाता : संतोष पनिका
No Previous Comments found.