जल गंगा संवर्धन अभियान ग्राम पंचायत बेतरिया श्रमदान के माध्यम से किया गया बोरी बंधन

सिंगरौली : प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा प्रदेश भर में 30 मार्च से 30 जून तक जल गंगा संवर्धन अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी जल गंगा संवर्धन अभियान अंतर्गत आज ग्राम पंचायत बेतरिया  कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें ग्राम के वरिष्ठ जन, सरपंच, सचिव, सहित समितियों के सदस्यो एवं ग्रामीणजन उपस्थित हुए। सर्वप्रथम उपस्थित जन को जल शपथ दिलाई गई। साथ ही जल संरक्षण एवं जल के महत्व को बताया गया। ग्राम पंचायत अंतर्गत जल संरक्षण हेतु बोरी बंधान, खेत तालाब निर्माण, रूफ वाटर हार्वेस्टिंग, कूप में सोक पिट रिचार्ज निर्माण आदि के बारे में चर्चा करते हुए अधिक से अधिक जल संरक्षण गतिविधियों हेतु प्रेरित किया गया। इसके बाद हर्षोल्लासपूर्ण तरीके से उपस्थित महिलाएं, पुरूष, एवं ग्रामीणजनों के द्वारा बोरी बंधान सजहवां नदी पर किया गया।

रिपोर्टर : संतोष पनिका 

 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.