विधायक राम निवास शाह का जन्मदिन गायत्री परिवार ने पर्यावरणीय व आध्यात्मिक कार्यक्रमों के साथ मनाया

सिंगरौली : सिंगरौली विधानसभा क्षेत्र-80 के लोकप्रिय विधायक  राम निवास शाह का जन्मदिन शुक्रवार को गायत्री परिवार सिंगरौली द्वारा श्रद्धा, उत्साह और सामाजिक सरोकार के साथ मनाया गया। इस अवसर पर गायत्री मंदिर, माजन मोड़ परिसर में विधिवत रूप से पूजा-अर्चना, हवन और पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में माताओं, बहनों और बच्चों की उपस्थिति रही, जिन्होंने पूरे उत्साह के साथ भागीदारी की।

विधायक श्री शाह के दीर्घायु, उत्तम स्वास्थ्य एवं जनसेवा में सतत सक्रियता की कामना करते हुए, गायत्री परिवार ने उनके विकासपरक एवं सामाजिक कार्यों की सराहना की। कार्यक्रम के दौरान पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया गया। इस अवसर पर लगाए गए पौधे भावी पीढ़ियों को स्वच्छ और हरित वातावरण देने की दिशा में एक छोटा लेकिन महत्वपूर्ण कदम हैं। गायत्री परिवार के पदाधिकारियों ने बताया कि विधायक श्री शाह न केवल जनसेवा के क्षेत्र में सक्रिय हैं, बल्कि आध्यात्मिक और सांस्कृतिक आयोजनों में भी गहरी रुचि रखते हैं। इसी कारण उनका जन्मदिन एक सार्थक और प्रेरणादायी रूप में मनाया गया। कार्यक्रम का समापन सामूहिक प्रार्थना एवं प्रसाद वितरण के साथ हुआ।

रिपोर्टर : संतोष पनिका

 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.