बंधौरा कियोस्क लूटकांड का पुलिस ने किया खुलासा: 2 आरोपी गिरफ्तार, 3 की तलाश जारी

सिंगरौली : 8 जुलाई की रात कियोस्क संचालक अमित कुमार शाह के साथ हुई लूटपाट का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। इस मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि तीन अन्य फरार आरोपियों की तलाश अभी भी जारी है।
लूट की वारदात
घटना 8 जुलाई की रात करीब 9 बजे की है। पीड़ित अमित कुमार शाह, निवासी ग्राम मलगा (पुलिस चौकी बंधौरा), अपने कियोस्क बंद कर घर लौट रहे थे। मलगा रोड पर तीन नकाबपोश युवकों ने लाठी-डंडों से हमला कर उनसे ₹26,800 नगद, हिसाब की कॉपी, बायोमैट्रिक डिवाइस, दो चाभियां, एक वीवो मोबाइल व एक अन्य मोबाइल लूट लिया। इसके बाद एक अन्य व्यक्ति मोटरसाइकिल से पहुंचा और तीनों को बैठाकर फरार हो गया।
अपराध दर्ज और जांच
फरियादी की तहरीर पर अपराध क्रमांक 373/2025 धारा 309(6) BNS के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। सिंगरौली पुलिस अधीक्षक मनीष खत्री के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक रंजन व एसडीओपी कृष्ण कुमार पाण्डेय के मार्गदर्शन में माड़ा व बंधौरा पुलिस के साथ एक विशेष जांच टीम (SIT) गठित की गई।
गिरफ्तारी और बरामदगी
पुलिस को मुखबिर की सूचना पर बड़ी सफलता मिली। नितीष कुमार शाह (26 वर्ष, ग्राम मलगा) और संजय कुमार साकेत उर्फ रावण (26 वर्ष, ग्राम कर्सुआराजा) को कर्सुआराजा से गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में मिली जानकारी के आधार पर पुलिस ने: ₹1 लाख नगद,₹60 हजार की HF डीलक्स मोटरसाइकिल,₹80 हजार की कीमत के 5 मोबाइल फोन,कुल लगभग ₹2.4 लाख की संपत्ति बरामद की है।
फरार आरोपी और पुलिस की सतर्कता
पुलिस के अनुसार इस लूटकांड में तीन अन्य आरोपी फरार हैं, जिनकी तलाश जोरो से जारी है।
पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका
इस खुलासे में माड़ा थाना प्रभारी निरीक्षक शिवपूजन मिश्रा, चौकी प्रभारी बंधौरा उनि. बी.एल. बंसल, सउनि. राजवर्धन सिंह परिहार सहित कई अन्य पुलिसकर्मियों और SIT के सदस्य—उप निरीक्षक पवन सिंह, प्र.आर. विजय खरे, जितेन्द्र सिंह सेगर, आरक्षक प्रशान्त केशरी, पुष्कर पोरवाल की भूमिका सराहनीय रही।
रिपोर्टर : संतोष पनिका
No Previous Comments found.