“मैं हूँ अभिमन्यु” अभियान के तहत सिंगरौली में जागरूकता कार्यक्रम

सिंगरौली : पुलिस मुख्यालय भोपाल की मंशानुसार तथा पुलिस महानिरीक्षक रीवा जोन  गौरव राजपूत, पुलिस उप महानिरीक्षक रीवा क्षेत्र श्री हेमंत चौहान के मार्गदर्शन और पुलिस अधीक्षक मनीष खत्री एवं नगर पुलिस अधीक्षक विंध्यनगर पी.एस. परस्ते के निर्देशन में जिलेभर में “मैं हूँ अभिमन्यु” विशेष जागरूकता अभियान के तहत लगातार कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।अभियान का उद्देश्य समाज से लैंगिक भेदभाव समाप्त करना, महिलाओं और बालिकाओं के लिए सुरक्षित वातावरण तैयार करना तथा महिला-पुरुष समानता को बढ़ावा देना है। आज सरई थाना क्षेत्र के ग्राम धनोजा माता मंदिर परिसर में आयोजित कार्यक्रम में उप निरीक्षक सूरज सिंह, सउनि गुलराज सिंह, प्रआर लक्ष्मी कांत साहू एवं आरक्षक रिंकू धाकड़ ने लगभग 100 नागरिकों को महिला सुरक्षा, नारी सम्मान और सामाजिक जिम्मेदारी के प्रति जागरूक किया। वहीं चौकी बगदरा क्षेत्र के शासकीय हाई स्कूल कुलकवार में उप निरीक्षक वी.पी. कोल एवं आरक्षक तरबर लोधी ने लगभग 70 छात्र-छात्राओं को अभियान की जानकारी दी और उन्हें सामूहिक शपथ दिलाई। कार्यक्रमों में उपस्थित नागरिकों और विद्यार्थियों ने यह संकल्प लिया कि वे समाज में लैंगिक भेदभाव नहीं करेंगे और महिलाओं के सम्मान एवं सुरक्षा को प्राथमिकता देंगे।

"मैं हूँ अभिमन्यु" अभियान ने जिले में नई चेतना और जागरूकता का वातावरण बनाया है। यह अभियान 2 अक्टूबर तक जिलेभर में संचालित रहेगा।

रिपोर्टर : संतोष पनिका 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.