देवसर विधानसभा के बरगवां मंडल में आयोजित हुआ सम्मेलन।

सिंगरौली : आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान एवं GST सुधार लागू होने के निमित्त देवसर विधानसभा का विधानसभा स्तरीय सम्मेलन नगर परिषद बरगवां के मुख्यालय में सम्पन्न हुआ। इस सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में जिलाध्यक्ष सुंदरलाल शाह तथा मुख्य वक्ता के रूप में क्षेत्रीय विधायक राजेंद्र मेश्राम उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में पूर्व विधायक सुभाष वर्मा, जिला उपाध्यक्ष प्रदीप शाह, जिलामंत्री प्रीती पनाड़िया, बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ संयोजक विनोद द्विवेदी, पूर्व जिलामंत्री ध्रुव सिंह मंचासीन रहे।
सम्मेलन का शुभारंभ भारत माता एवं पितृ पुरुषों की प्रतिमा पर माल्यार्पण से हुआ। अपने उद्बोधन में मुख्य वक्ता तथा क्षेत्रीय विधायक राजेंद्र मेश्राम ने कहा कि आज यह 21वीं सदी का भारत अब वो भारत नहीं रह गया जैसा पूर्व की कांग्रेस और वामपंथियों की गठजोड़ वाली सरकारों ने पंगु बना कर छोड़ दिया था। आज का भारत यशश्वी प्रधानमंत्री माननीय नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में पूरे विश्व में अपनी छाप छोड़ रहा है, और ऐसा संभव हुआ है प्रधानमंत्री जी के देश को आत्मनिर्भरता की ओर ले जाने से। आज भारत अपनी प्रतिभाओं और अपने संसाधनों के सदुपयोग के माध्यम से विश्व की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन चुका है और जो कभी आयातक हुआ करता था वो निर्यातक बन चुका है। हमारे प्रधानमंत्री ने कभी धन की कमी होने का रोना नहीं रोया और राष्ट्र की प्रगति के लिए हर क्षेत्र का पुनर्निर्माण किया। आज रक्षा क्षेत्र में, इंफ्रास्ट्रक्चर के क्षेत्र में, टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में, कृषि उत्पाद के क्षेत्र में, चिकित्सा क्षेत्र में देश नित नए आयाम स्थापित कर रहा है जिससे देश की सामरिक और आर्थिक दोनो प्रकार की आश्चर्यजनक प्रगति देने को मिली है। देश की बढ़ती समृद्धि का लाभ आम जनता को मिले इसके लिए हमारी सरकार ने पहले तो 12 लाख तक की आय को आयकर से मुक्त किया और अब जीएसटी सुधारों का लाभ देश के प्रत्येक नागरिक को पहुंचाने का काम किया है। अति आवश्यक चीजों को शून्य और 28 प्रतिशत की सामग्री पर 18 तथा 18 प्रतिशत की आवश्यक चीजों को 5 प्रतिशत पर लाकर हमारे प्रधानमंत्री जी ने देश की जनता को सीधी राहत पहुंचाई है, जिसके कारण समाज के प्रत्येक वर्ग का व्यक्तित्व लाभान्वित हुआ है।
अपने उद्बोधन में मुख्य अतिथि सुंदरलाल शाह ने कहा कि प्रधानमंत्री जी के दूरदर्शिता पूर्ण निर्णयों ने आज सशक्त और स्वावलंबी भारत के निर्माण का मार्ग प्रशस्त किया है। प्रधानमंत्री जी के मेक इन इंडिया एवं इंडिया फर्स्ट के सिद्धांतों ने देश की आत्मनिर्भरता को दुगुनी गति प्रदान की है। आज हमारे प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री जिस ऊर्जा के साथ देश एवं प्रदेश को संवारने के लिए दिन-रात काम कर रहे हैं, वो एक प्रेरणा बन चुकी है। जी एस टी के सुधारों ने आम आदमी को राहत के साथ-साथ अर्थव्यवस्था को नई गति प्रदान की है और आज हमारी विकास दर दुनियां में सबसे अगले पायदान पर पहुंच चुकी है और हम अब विकासशील देश से विकसित देश बनने की ओर अग्रसर हैं एवं कुछ ही वर्षों में हम विश्व की तीसरी महाशक्ति के रूप में स्थापित होने जा रहे हैं।
इस सम्मेलन में मुख्य रूप से मंडल अध्यक्ष मंगल सिंह, मनोज शाह, भागवत जायसवाल, सुनीता पांडेय, के डी वैश्य, इसके अतिरिक्त विकास अग्रवाल, मुन्ना वैश्य सहित मंडलों के पदाधिकारी तथा बड़ी संख्या में क्षेत्रीय नागरिकों की उपस्थिति रही।
रिपोर्टर : संतोष पनिका
No Previous Comments found.