बिरसा मुंडा जयंती पर मंत्री राधा सिंह और विधायक शाह ने किया माल्यार्पण

सिंगरौली : जनजातीय गौरव दिवस के अवसर पर सोमवार को राज्य मंत्री राधा सिंह ने बैढ़न चौपाटी स्थित भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनकी जयंती मनाई। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने बड़ी संख्या में सहभागिता की।

इस अवसर पर सिंगरौली विधायक रामनिवास शाह, देवसर विधायक राजेन्द्र मेश्राम, भाजपा जिलाध्यक्ष सुंदर लाल शाह, सिंगरौली विकास प्राधिकरण अध्यक्ष दिलीप शाह, जिला पंचायत अध्यक्ष अर्चना नागेन्द्र प्रताप सिंह, नगर निगम अध्यक्ष देवेश पाण्डेय, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष सीमा जायसवाल, मंडल बैढ़न अध्यक्ष सौरभ गुप्ता, नगर निगम आयुक्त सविता प्रधान, उपायुक्त आर.पी. वैश्य सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे।

कार्यक्रम के दौरान मंत्री राधा सिंह ने भगवान बिरसा मुंडा के जीवन संघर्ष, उनके अद्वितीय बलिदान एवं जनजातीय समाज के उत्थान में उनके योगदान को स्मरण किया। उन्होंने कहा कि बिरसा मुंडा की अमर विरासत आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करती रहेगी। कार्यक्रम में उपस्थित सभी जनों ने उनके मार्गदर्शन पर चलने तथा समाज को सशक्त बनाने का संकल्प भी दोहराया।

संवाददाता : संतोष पनिका

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.