पुलिस अधीक्षक कार्यालय सिंगरौली में प्रत्येक मंगलवार की तरह आयोजित हुई जनसुनवाई
सिंगरौली : पुलिस अधीक्षक मनीष खत्री द्वारा पुलिस अधीक्षक कार्यालय, सिंगरौली में जनसुनवाई का आयोजन किया गया। जनसुनवाई में जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों से आए आवेदकों ने अपनी समस्याएँ एवं शिकायतें प्रस्तुत कीं।
जनसुनवाई के दौरान पुलिस अधीक्षक ने प्रत्येक फरियादी से सीधे संवाद कर उनकी समस्याओं को गंभीरतापूर्वक सुना। कई मामलों का मौके पर ही समाधान किया गया, जबकि शेष प्रकरणों पर त्वरित एवं वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित करने हेतु संबंधित राजपत्रित अधिकारियों, थाना प्रभारियों एवं चौकी प्रभारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सर्वप्रिय सिन्हा, थाना प्रभारी बैढ़न अशोक सिंह परिहार, थाना प्रभारी विंध्यनगर अर्चना द्विवेदी, महिला थाना प्रभारी आराधना सिंह परिहार, उप निरीक्षक स्वतंत्र रावत सहित पुलिस अधीक्षक कार्यालय के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
रिपोर्टर : संतोष पनिका
No Previous Comments found.