नौगढ़ प्रीमियर लीग NPL 26 का आगाज, सिंगरौली स्पोर्ट्स एंड फिटनेस सेंटर टीम फाइनल में पहुंची

नौगढ़ : नौगढ़ प्रीमियर लीग (NPL) सीजन 26 का शुभारंभ 09 जनवरी को हुआ। क्रिकेट प्रेमियों के लिए यह टूर्नामेंट खास आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। 20 जनवरी को खेले गए सेमीफाइनल मुकाबले में सिंगरौली स्पोर्ट्स एंड फिटनेस सेंटर टीम ने वैढ़न बॉयज को करारी शिकस्त देकर फाइनल में प्रवेश किया।

नौगढ़ प्रीमियर लीग क्रिकेट टूर्नामेंट की अध्यक्षता वार्ड 45 नौगढ़ के पार्षद रामगोपाल पाल द्वारा की जा रही है। उनके कुशल मार्गदर्शन में आयोजित इस प्रतियोगिता में आज के मुकाबले के दौरान मुख्य अतिथि के रूप में सिंगरौली विधायक रामनिवास शाह, पूर्व विकास प्राधिकरण उपाध्यक्ष नरेश शाह, भाजपा वरिष्ठ नेता अरविंद दुबे, वार्ड 40 पार्षद पति संतोष जायसवाल सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

आज खेले गए पहले सेमीफाइनल मुकाबले में सिंगरौली स्पोर्ट्स टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 20 ओवरों में 197 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। टीम की ओर से सूरज तिवारी ने 41 गेंदों पर विस्फोटक 81 रन बनाए, जबकि मनीष यादव ने 30 रनों का महत्वपूर्ण योगदान दिया।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी वैढ़न बॉयज की टीम मात्र 69 रनों पर ही ऑलआउट हो गई। सिंगरौली स्पोर्ट्स टीम की घातक गेंदबाजी के सामने वैढ़न बॉयज टिक नहीं सकी। प्रिंस वर्मा ने 4 विकेट और आनंद सिंह बाघ ने 3 विकेट चटकाए। शानदार प्रदर्शन के लिए सूरज तिवारी को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया। उन्हें यह पुरस्कार सिंगरौली स्पोर्ट्स एंड फिटनेस सेंटर शॉप के संचालक कुलदीप सिंह बेस्ट के माध्यम से प्रदान किया गया।

आयोजकों ने बताया कि नौगढ़ प्रीमियर लीग का फाइनल मुकाबला 22 जनवरी को दोपहर 12 बजे से खेला जाएगा।

आज के मैच में कमेंट्री की भूमिका आनंद बैस और गायक दिलमोहन कहार ने निभाई। ऑनलाइन स्कोरिंग एवं लाइव प्रसारण की जिम्मेदारी संजय बैस ने संभाली। अंपायर की भूमिका में अमित मिश्रा और इतजोगी सिंह रहे। आयोजन को सफल बनाने में मुख्य आयोजक बिपिन मिश्रा, संजय बैस, इतजोगी सिंह, अखिलेश सिंह बैस सहित पप्पू बैस, राम गणेश बैस, शंकर बैस, राजा नापित, अरविंद नापित, नीरज शर्मा, प्रीतम सिंह, अखिलेश पाल, लवकुश नापित सहित सभी समिति कार्यकर्ताओं और नौगढ़ ग्रामवासियों का सराहनीय योगदान रहा।

संवाददाता : संतोष पनिका 

 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.