SIR के तहत ड्राफ्ट वोटर लिस्ट जारी, दिल्ली-महाराष्ट्र में करोड़ों नाम बाहर

महाराष्ट्र और दिल्ली में स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन यानी SIR के तहत 31 अगस्त को ड्राफ्ट वोटर रोल जारी कर दिया गया है। प्रारूप मतदाता सूची में फिलहाल उन मतदाताओं के नाम शामिल नहीं हो पाए हैं, जिनके फॉर्म जमा नहीं हो सके या जिनका रिकॉर्ड डिजिटाइज नहीं किया जा सका। इसके अलावा अनुपस्थित, स्थानांतरित, मृत, डुप्लिकेट और विदेशी मतदाताओं समेत अन्य श्रेणियों से जुड़े नाम भी ड्राफ्ट लिस्ट से बाहर रखे गए हैं।

दिल्ली की बात करें तो यहां कुल करीब 1 करोड़ 45 लाख पंजीकृत मतदाता हैं। इनमें से 47 लाख 56 हजार 722 मतदाताओं के नाम फिलहाल ड्राफ्ट वोटर लिस्ट में शामिल नहीं हैं। वहीं करीब 97 लाख 53 हजार 507 मतदाताओं का रिकॉर्ड डिजिटाइज हो पाया है।

वहीं महाराष्ट्र में भी बड़ी संख्या में मतदाताओं के नाम प्रारूप मतदाता सूची में शामिल नहीं हो पाए हैं। जानकारी के मुताबिक करीब 2 करोड़ 7 लाख मतदाताओं के नाम फिलहाल ड्राफ्ट रोल से बाहर हैं। इन मतदाताओं के फॉर्म या तो जमा नहीं हो सके हैं या फिर उनका रिकॉर्ड अभी डिजिटाइज नहीं किया जा सका है।

SIR के तहत जारी ड्राफ्ट वोटर रोल के बाद अब मतदाता सूची की जांच और सुधार की प्रक्रिया आगे बढ़ेगी। ऐसे में जिन मतदाताओं के नाम प्रारूप सूची में नहीं हैं, उनके लिए आगे तय प्रक्रिया के तहत अपना रिकॉर्ड दुरुस्त कराने का मौका होगा।

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.