नानपुर में घरेलू गैस सिलेंडर की कालाबाजारी को लेकर छापेमारी
सीतामढ़ी : सीतामढ़ी जिले के पुपरी अनुमंडल अंतर्गत नानपुर में घरेलू गैस सिलेंडर की कालाबाजारी की शिकायत पर सोमवार (16 मार्च 2026) को अनुमंडल पदाधिकारी गौरव कुमार के नेतृत्व में गैस एजेंसी में छापेमारी की गई। छापेमारी के दौरान नानपुर थानाध्यक्ष एवं प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी भी मौके पर मौजूद रहे। टीम द्वारा गैस एजेंसी के रिकॉर्ड, स्टॉक एवं वितरण व्यवस्था की जांच की गई। मामले में आगे की कार्रवाई की प्रक्रिया जारी है।
रिपोर्टर : रवि कुमार

No Previous Comments found.