अकेली सो रही महिला के घर गैर समुदाय के तीन युवकों ने फांदकर किया दुष्कर्म

सीतापुर - थाना मानपुर के अंतर्गत आधी रात के बाद घर मे अकेली सो रही महिला के घर गैर समुदाय के तीन युवकों ने फांदकर मुंह मे कपड़ा ठूंस करके बारी बारी बलात्कार किया। यहां तक कि दुराचारियों ने पीड़िता के मुंह मे कपड़ा ठूसकर उसका मुंह नोचकर घायल कर दिया। आरोपियों के चंगुल से छूट कर महिला ने अपनी भाभी व भाइयों को घटना की जानकारी देते हुए स्थानीय मानपुर पुलिस को भी सूचना दे दी। पुलिस ने घायल पीड़िता को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। पुलिस ने तीन दुष्कर्मियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर उन्हें हिरासत में ले लिया है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है। जानकारी के अनुसार 13/14 फरवरी की रात जमालपुर मजरा राजेपुर निवासी एक महिला उम्र करीब 40 वर्ष अकेली अपने घर मे सो रही थी। महिला की भाभी कैलाशा ने बताया कि रात करीब दो बजे गांव के ही किताबू पुत्र मोबीन, कादिर पुत्र सब्बीर, व आरिफ पुत्र शरीफ ने घर मे घुसकर महिला को दबोच लिया। दरिंदो ने महिला का मुंह नोच डाला। मुंह मे कपड़ा ठूंसकर घायल कर महिला के संग बारी बारी बलात्कार किया। दरिंदो ने उसे मारपीट कर लहूलुहान कर दिया। महिला किसी तरह आरोपियों के चंगुल से छूट कर अपनी भाई भाभी को सूचना दी। वारदात के बाद गांव में दहशत फैल गई। एडिसनल एसपी. प्रकाश कुमार समेत कई थाने की पुलिस घटनास्थल पर पहुच गए। पुलिस अधिकारियों ने रेउसा, सकरन, बिसवां व मानपुर की पुलिस को गांव में सुरक्षा की दृष्टि से तैनात तैनात कर दिया। एडिशनल एसपी. प्रकाश कुमार ने बताया कि पुलिस ने तीन आरोपियों को हिरासत मे ले लिया है। तीनो के विरुद्ध सुसंगत धाराओं मे मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है। सुरक्षा कि दृष्टि से गांव मे भारी पुलिस बल तैनात कर दी गई है। पुलिस मामले की गंभीरता से जांच पड़ताल कर रही है। पुलिस के अनुसार नाम जो तीनों अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया गया है
रिपोर्टर - आर .एन.सिंह
No Previous Comments found.