प्रधानाध्यापक को उनकी शैक्षिक सेवाओं के लिए किया गया सम्मानित

सीतापुर : लहरपुर सीतापुर नगर के प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालय कंपोजिट प्रथम के सेवानिवृत प्रधानाध्यापक को उनकी शैक्षिक सेवाओं के लिए किया गया सम्मानित। प्राप्त जानकारी के अनुसार नगर के मोहल्ला मिश्रपुर निवासी सेवानिवृत प्रधानाचार्य अशोक कुमार अवस्थी को सोमवार को उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक एवं प्रभारी मंत्री मयंकेश्वर शरण सिंह के द्वारा उन्हें अंग वस्त्र व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने उनकी शैक्षिक सेवाओं की सराहना करते हुए कहा कि शिक्षक कभी भी सेवानिवृत्ति नहीं होता है,अब आप बच्चों को संस्कारित शिक्षा व अच्छे संस्कार देकर उन्हें एक अच्छा नागरिक बनाने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएं। अशोक कुमार अवस्थी के सेवानिवृत होने के उपरांत उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक द्वारा सम्मानित किए जाने पर क्षेत्र के कमलेश मेहरोत्रा, हसीन अंसारी, विपिन अवस्थी, रवि शाक्य, विशाल कपूर,प्रधान विवेक शुक्ला उर्फ पोनू, ज्ञानेंद्र पाण्डेय, दिनेश पटेल, निर्मल पाण्डेय, अंकित अवस्थी, अनिल मिश्रा, अंशू द्विवेदी, मोहम्मद रफी, रईस खां, शानू खां आदि ने हर्ष व्यक्त किया।

रिपोर्टर : अंकित अवस्थी 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.