अवैध शस्त्र सहित शातिर अभियुक्त गिरफ्तार

सीतापुर : पुलिस अधीक्षक महोदय सीतापुर अंकुर अग्रवाल द्वारा जनपद में सघन चेकिंग एवम् अपराधियों के विरूद्ध कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये है।  उक्त दिये गये निर्देश के क्रम में क्षेत्राधिकारी लहरपुर महोदय के निकट पर्यवेक्षण में थाना लहरपुर पुलिस टीम द्वारा चेकिंग के दौरान शातिर अभियुक्त सलमान पुत्र अयूव निवासी नवाब शाह पुरवा थाना तम्बौर जिला सीतापुर को एक अदद तमंचा 315 बोर मय 01 अदद कारतूस 315 बोर जिन्दा व 01 अदद मिस कारतूस 315 बोर के साथ गिरफ्तार किया गया है। उल्लेखनीय है कि गिरफ्तार अभियुक्त शातिर एवं अभ्यस्त किस्म का अपराधी है जिसके विरुद्ध पूर्व में भी गोवध एवम् चोरी जैसे अपराधों में पूर्व में कई अभियोग पंजीकृत हैं। बरामद अवैध शस्त्र के संबंध में मु0अ0सं0 522/25 धारा 25(1-B) आर्म्स एक्ट पंजीकृत कर अभियुक्त उपरोक्त का चालान मा0 न्यायालय किया गया 
अभियुक्त का नाम/पता:- सलमान पुत्र अयूव निवासी नवाब शाह पुरवा थाना तम्बौर जिला सीतापुर
बरामदगी :- एक अदद तमंचा 315 बोर मय 01 अदद कारतूस 315 बोर जिन्दा व 01 अदद मिस कारतूस 315 बोर
पंजीकृत अभियोगः – मु0अ0सं0 522/25 धारा 25(1-B) आर्म्स एक्ट थाना लहरपुर सीतापुर 
पुलिस टीम:- प्र0नि0  विजयेन्द्र सिंह, उ0नि0 मनोज कुमार, हे0कां0 सुभाष मौर्या, कां0 निखिल कुमार,  कां0 विनय कुमार,  कां0 जितेन्द्र तेवतिया
आपराधिक इतिहासः- 
1. मु0अ0सं0 14/25 धारा 3/5/8 गोवध अधिनियम थाना मानपुर जनपद सीतापुर
2. मु0अं0स0 400/16धारा 2/3 यू0पी0 गैंगस्टर एक्ट थाना रामपुर मथुरा जनपद सीतापुर 
3. मु0अ0सं0 271/19  धारा 3/5ए/8 गोवध अधि. व 419/420 भादवि0  थाना सदरपुर जनपद सीतापुर 
4. मु0अ0सं0234/18 धारा 3/5/8 गोवध अधिनियम थाना तम्बौर  जनपद सीतापुर
5. मु0अ0सं0 311/18 धारा  41/411 भा0द0वि0  थाना तम्बौर  जनपद सीतापुर
6. मु0अ0सं0 30/16   धारा 3/5ए/8 गौ हत्या निवारण अधिनियम उत्तर प्रदेश थाना थानगांव  जनपद सीतापुर
7. मु0अ0सं0 88/17   धारा 3/5ए/8 गौ हत्या निवारण अधिनियम उत्तर प्रदेश थाना रेउसा जनपद सीतापुर
8. मु0अ0सं0 277/18 धारा 379/411 भा0द0वि0  थाना रेउसा  जनपद सीतापुर
 
रिपोर्टर : अंकित अवस्थी 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.