लहरपुर: हनुमान मंदिर प्रांगण में भंडारे का आयोजन, सुंदरकांड पाठ एवं पूजा-अर्चना संपन्न
लहरपुर : नगर स्थित हनुमान मंदिर प्रांगण में मंगलवार को समाजसेवी राम करन के सौजन्य से विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विधि-विधान से पूजा-अर्चना एवं सुंदरकांड पाठ के साथ हुआ। श्रद्धालुओं ने बड़ी संख्या में उपस्थित होकर भगवान हनुमान के दर्शन किए तथा प्रसाद ग्रहण किया। मंदिर के पुजारी कुलदीप बाबा जी के सान्निध्य में आयोजित धार्मिक कार्यक्रम में भक्ति एवं श्रद्धा का वातावरण बना रहा। सुंदरकांड पाठ के उपरांत श्रद्धालुओं के लिए भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें नगर एवं आसपास के क्षेत्रों से आए लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में कन्हैया बाजपेयी, रिंकू तिवारी, संजू तिवारी, अनूप शुक्ला, अवधेश शुक्ला, रमाकांत जोशी एवं प्रभाकर जोशी सहित अन्य सहयोगियों ने महत्वपूर्ण योगदान दिया। आयोजकों ने सभी श्रद्धालुओं एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे धार्मिक एवं सामाजिक आयोजन समाज में आपसी भाईचारे और धार्मिक आस्था को सुदृढ़ करने का कार्य करते हैं।
रिपोर्टर : अंकित अवस्थी
No Previous Comments found.