लहरपुर में वृक्षारोपण महाअभियान: सूर्यकुंड मंदिर से हुआ शुभारंभ, हजारों पौधे लगाने का संकल्प
सीतापुर : लहरपुर सीतापुर वृक्षारोपण महा अभियान के तहत रविवार को नगर एवं ग्रामीण अंचलों, विभिन्न विभागों, शिक्षण संस्थानों एवं ग्राम प्रधानों द्वारा जगह-जगह वृक्षारोपण कर अधिक से अधिक पेड़ लगाने का लिया गया संकल्प। वृक्षारोपण का मुख्य कार्यक्रम क्षेत्र के प्रसिद्ध सूर्य कुंड मंदिर परिसर में खंड विकास अधिकारी प्रदीप कुमार चौधरी के द्वारा आयोजित किया गया, कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व विधायक सुनील वर्मा ने विभिन्न प्रजातियों के पौधों का रोपण कर वृक्षारोपण महा अभियान का शुभारंभ किया उन्होंने कहा कि वृक्षारोपण से जहां पर्यावरण संरक्षित होता है वही हमें प्राण दायक वायु भी प्राप्त होती है, एक पेड़ मां के नाम के अभियान की जानकारी देते हुए उन्होंने सभी से एक-एक पेड़ अवश्य लगाने और उसे संरक्षित करने की अपील की। अन्य कार्यक्रम क्षेत्र के आदर्श कैलाश नाथ इंटर कॉलेज में किया गया जिसमें बच्चों द्वारा 100 से अधिक विभिन्न प्रजातियों के पौधों का रोपण किया गया स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भी वृक्षारोपण अभियान के तहत अधीक्षक डॉक्टर अरविंद बाजपेई के द्वारा अस्पताल प्रांगण में विभिन्न प्रजातियों के पौधों का रोपण किया गया, स्थानीय ब्लाक संसाधन केंद्र पर खंड शिक्षा अधिकारी सुरेंद्रनाथ प्रजापति के द्वारा विभिन्न प्रजातियों के पौधों का रोपण किया गया, ग्राम लच्छन नगर में पूर्व विधायक सुनील वर्मा, ग्राम प्रधान विवेक शुक्ला के द्वारा पौधारोपण किया गया, ग्राम अन्देश नगर स्थित गौशाला में पूर्व विधायक सुनील वर्मा व खंड विकास अधिकारी प्रदीप कुमार चौधरी, व ग्राम प्रधान राम भूखन वर्मा के द्वारा पौधों का रोपण किया गया। इस मौके पर प्रमुख रूप से सहायक विकास अधिकारी पंचायत रामकिशोरवर्मा, अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी रेनू वर्मा, ग्राम विकास अधिकारी अविनाश चंद्र रस्तोगी, टीए संतोष वर्मा, टीए उमाशंकर, मंडल अध्यक्ष रेनू वर्मा, सचिव अमित कुमार वर्मा सहित भारी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।
रिपोर्टर : अंकित अवस्थी
No Previous Comments found.