रेडिको खेतान लिमिटेड द्वारा "रेडिको कबड्डी लीग–2026" का आयोजन
सीतापुर - बिसवां रेडिको खेतान लिमिटेड, इकाई द्वारा अपने कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व सी एस आर कार्यक्रमों के अंतर्गत "रेडिको कबड्डी लीग–2026" का भव्य एवं सफल आयोजन किया गया। यह आयोजन कंपनी की सीएसआर अध्यक्षा श्रीमती अनीता चौहान के मार्गदर्शन एवं नेतृत्व में संपन्न हुआ, जिसका उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र की खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करना तथा युवाओं में खेल भावना, अनुशासन एवं टीम भावना का विकास करना था।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रेडिको खेतान लिमिटेड,सीतापुर इकाई के यूनिट हेड श्री अंशु श्रीवास्तव रहे। इस अवसर पर कंपनी के एच.आर.हेड श्री अजय कुमार गोस्वामी,इंजीनियरिंग हेड श्री यू.एन.पाण्डेय,फाइनेंस हेड श्री अनिल जैन, बॉटलिंग हेड श्री भूपेंद्र सिंह तोमर,प्रोसेस हेड श्री डी. के.यादव,कमर्शियल हेड श्री दीपक सिंह,आई.टी.हेड श्री दिनेश अवस्थी, सहित कंपनी के विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में समाजसेवी श्री अरिंजय चौधरी की उपस्थिति रही,जिन्होंने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। प्रतियोगिता में सीतापुर जनपद की बिसवां एवं सिधौली तहसील के कुल 16 विद्यालयों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। संपूर्ण प्रतियोगिता का सफल संचालन श्री विशाल शर्मा द्वारा किया गया। प्रतियोगिता का आयोजन जिला खेल विभाग के जिला स्तरीय अधिकारियों की देखरेख में संपन्न हुआ, जिनके द्वारा खेल प्रतियोगिता से संबंधित समस्त निर्धारित नियमों एवं मानकों का पूर्णतः अनुपालन सुनिश्चित कराया गया। रोमांचक एवं प्रतिस्पर्धात्मक मुकाबलों के उपरांत एच.आर.डी. इंटर कॉलेज,बिसवां ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए रेडिको कबड्डी लीग–2026 का खिताब अपने नाम किया, जबकि आर.बी.एस.बी.एस. इंटर कॉलेज, कमलापुर (सिधौली) ने उपविजेता (Runner-up) का स्थान प्राप्त किया।
मुख्य अतिथि श्री अंशु श्रीवास्तव ने विजेता एवं उपविजेता टीमों सहित सभी प्रतिभागी खिलाड़ियों को बधाई देते हुए कहा कि खेल युवाओं के व्यक्तित्व विकास, नेतृत्व क्षमता एवं स्वस्थ जीवनशैली का महत्वपूर्ण माध्यम हैं। उन्होंने कहा कि रेडिको खेतान लिमिटेड भविष्य में भी ऐसे सामाजिक एवं खेल प्रोत्साहन कार्यक्रमों का आयोजन निरंतर करती रहेगी, जिससे ग्रामीण क्षेत्रों की प्रतिभाओं को आगे बढ़ने के बेहतर अवसर प्राप्त हो सकें। कार्यक्रम के अंत में विजेता एवं उपविजेता टीमों को ट्रॉफी, प्रमाण-पत्र एवं पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया। सभी प्रतिभागी विद्यालयों, शिक्षकों, निर्णायकों, अतिथियों तथा आयोजन समिति के सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए प्रतियोगिता का सफल समापन किया गया।
रिपोर्टर - आर.एन.सिंह
No Previous Comments found.