समय प्रबंधन और व्यक्तित्व निखार पर जेसीआई बिसवां एलीट का विशेष सेमिनार

बिसवां- जेसीआई बिसवां एलीट द्वारा एल्पिस ग्लोबल स्कूल में “हैक योर ब्रेन, मास्टर योर टाइम” विषय पर एक प्रेरणादायक प्रशिक्षण सत्र का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पीलीभीत से आयी जेसीआई इंडिया की प्रोविजनल नेशनल ट्रेनर जेएफएम सीए नेहा अरोड़ा ने विद्यार्थियों एवं शिक्षकों को समय प्रबंधन, एकाग्रता बढ़ाने, लक्ष्य निर्धारण तथा सकारात्मक सोच के प्रभावी तरीकों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सही समय प्रबंधन और अनुशासित दिनचर्या सफलता की सबसे बड़ी कुंजी है।

कार्यक्रम में एल्पिस ग्लोबल स्कूल के शिक्षकों ने भी उत्साहपूर्वक सहभागिता की। विद्यालय के प्रधानाचार्य दीपक चंद्रा ने अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि ऐसे प्रशिक्षण विद्यार्थियों के साथ-साथ शिक्षकों के व्यक्तित्व विकास में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

इस अवसर पर जेसीआई इंडिया जोन-3 के जोन सेक्रेटरी उमंग राजवंशी, जोन अधिकारी एवं ट्रेनर अंजली राजवंशी, जेसीआई बिसवां एलीट के संस्थापक अध्यक्ष हिमांशु नाथ सिंह, पूर्व जोन अधिकारी मुदित सिंघल, अनुज सिंघल ,अध्यक्ष वांचित शर्मा, सचिव पंकज माधवानी, उपाध्यक्ष आयुष नाथ सिंह एवं उपाध्यक्ष तुलसी राजवंशी सहित अनेक जेसी सदस्य उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के अंत में जेसीआई बिसवां एलीट के पदाधिकारियों ने प्रशिक्षक का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संस्था भविष्य में भी युवाओं एवं विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए ऐसे उपयोगी कार्यक्रम आयोजित करती रहेगी।

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.