ग्राउंड रिपोर्ट बाढ़ तो गई लोगों की जिंदगी तबाह कर गई
सीतापुर - बिसवां सीतापुर मकान गिर चुके हैं छापर पलटे हुए पड़े हैं मकान के चारों ओर अभी भी पानी भरा है बिजली के खंभे गिरे होने का रौशनी के नाम पर सिर्फ अंधेरा अब मिट्टी का तेल भी नहीं मिलता जिससे लोग कम से कम रोशनी तो कर सकते हैं रात के अंधेरे में घर में कौन जानवर कब घुसा है पता नहीं अपने बच्चों को एक चारपाई पर समेटे महिलाएं भगवान को कोस रही है यह तस्वीर बाढ़ क्षेत्र बिसवां के ग्राम पिलवा बेलवा बसाया व हसनपुर की है कमो वेश यही स्थिति हर गांव की है गांव में पक्के मकान देने के नाम पर दावे बेनामी साबित हो चुके हैं जब यह संवाददाता ने गांव का दौरा किया तो मानवीय संवेदनाएं देखकर जी कचोट।उठा।छोटे-छोटे बच्चे जिनके तन पर कपड़ा तक नहीं है किसी के आने की बाटजोड़ते हैं कि शायद कुछ खाने को मिल जाएगा पर सत्ता से जुड़े नेता वह बड़े अधिकारी इन गांवों को आज तक नहीं पहुंचे गांव की महिलाएं अपना दर्द कहती है कि उनकी सारीफसल जा चुकी हैं तराई में कुछ भी नहीं बचा है अब अपने परिवार को कैसे पालेगे यह एक बड़ी समस्या है कुछ महिलाएं ऊपर के खेतों में लगे धन को काटकर उसमें से मिलने वाले अनाज से बच्चों के पेट पालने का काम के लिए सड़कों पर धान पीटने का काम कर रही है मजेदार बात यह है की सत्ता से जुड़े नेता और प्रशासन के अधिकारी ऊपरी हिस्से में बसे गांव में जाकर राहत बाट कर
फोटो खींचने का काम कर रहे हैं पर इनको सुनने वाला कोई।नहीं है 2027 का चुनाव नजदीक है और यही मतदाता लाइनों में लगकर अपने प्रतिनिधिको चुनेगे पर इस मुश्किल की घड़ी में शायद ही कोई ऐसा नेता हो जो उनके दर्द को समझ सके समाधान दिवस में आए जिलाधिकारी से जब इस मुद्दे को लेकर मीडिया ने सवाल उठाए तो उन्होंने भी इस बात को स्वीकार किया और कहां सर्वे कराया जा रहा है पर गांव में लोगों को रात के अंधेरे में रोशनी कैसे मिले इस पर भी वह खुलकर नही बोले ग्राम की महिला पार्वती बताती है कि सत्ता का कोई भी नेता अभी तक नहीं आया लेखपाल आया था उसे भी नुकसान लिखने के लिए पैसा चाहिए खाने को है नहीं तो पैसा हम कहां से देंगे कुछ महिलाओं का दर्द है कि इस बार फसल अच्छी थी इस कारण बेटी की शादी करने का भी मन बनाया था पर अब खाने को नहीं है तो शादी ब्याह कहां से करेंगे महिलाओं का कहना है कि रात में डर लगता है कि कोई जानवर जाकर बच्चों को काट ले क्योंकि रोशनी की कोई व्यवस्था नहीं रहती है बहरहाल धीरे-धीरे समय गुजरेगा और लोग सामान्य जिंदगी भले ही जीने कोमजबूर होंगे पर यह दर्द पूरे वर्ष उन्हें काटना होगा और अपने परिवार को संभालने के लिए एक लंबा समय का इंतजार करना पड़ेगा।
रिपोर्टर - आर एन सिंह

No Previous Comments found.