रूडा से अरिजय चौधरी की जन समाधान पदयात्रा शुरू, 5 नवंबर को आएंगे गोविंदा

बिसवां : शरद चौधरी फाउंडेशन के अध्यक्ष अरिजय चौधरी की जन समाधान पदयात्रा का शुभारंभ शनिवार को जन सैलाब के साथ कैप्टन मनोज पांडे की जन्मस्थली ग्राम रूडा कमलापुर से प्रारंभ हुई। जिसका शुभारंभ समाजसेवी शरद चौधरी गुंजन चौधरी तथा फिल्म निर्देशक निशांत कौशिक द्वारा हरी झंडी दिखाकर की गई ।खराब मौसम के बाद भी इस पदयात्रा में सैकड़ों लोग शामिल हुए ।यह पदयात्रा शनिवार को बिठौली तक जाएगी उसके उपरांत वहीं पर रात्रि विश्राम होगा 5 नवंबर तक चलने वाले इस पदयात्रा के दौरान गांव में लोगों की समस्याओं को सुनना तथा उनके समाधान के लिए संबंधित स्तर पर पहल करना है ।श्री चौधरी का कहना है कि जब हम लोग गांव गांव पहुंचेंगे और वहां पर लोगों से संपर्क करेंगे जिससे वहां की समस्याएं भी उजागर होगी। उन समस्याओं के निराकरण का मेरा पूरा प्रयास भी रहेगा। पदयात्रा में प्रमुख रूप से अभिवीर  चौधरी आयुष नाथ सिंह धैर्य गुप्ता गुड्डू प्रधान अशोक बाजपेई अब्दुल जावेद मेराज चौधरी सहित सैकड़ो की संख्या में युवा व क्षेत्र के लोग भी शामिल रहे। पदयात्रा 5 नवंबर को समाप्त होगी जिसमें फिल्मी जगत कार्य के प्रसिद्ध अभिनेता एवं पूर्व सांसद गोविंद आएंगे नगर में गोविंदा के आने से लोगों में बहुत ही उत्साह देखा जा रहा है। 

रिपोर्टर : आर एन सिंह

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.