नगर की राम बटिका बनेगी सिवनी मालवा शहर की पहचान - नगर पालिका अध्यक्ष रितेश जैन
सिवनी मालवा - नगर की राम जानकी राधा कृष्ण मंदिर ट्रस्ट की भूमि पर निर्मित तत्कालीन कलेक्टर श्रीमान संकेत भोड़वे, एवं तत्कालीन अनुविभागीय अधिकारी श्री प्रकाश चौहान तथा जनभागीदारी शासकीय योजनाओ और नगर पालिका,और पूरे नगर के जागरूक नागरिको के योगदान और श्रमदान से मिल जुल कर बनी राम वाटिका अब नए स्वरूप में आकर यह सिवनी मालवा की पहचान बनेगी आज जिला कलेक्टर सोमेश मिश्रा, एसडीएम विजय राय, नगर पालिका परिषद सिवनी मालवा के अध्यक्ष रितेश उर्फ रिंकू जैन द्वारा राम वाटिका का दौरा कर विकास कार्य,सौंदरीकरण, वृक्षारोपण, बाउंड्री, नाली ,पाथवे, लाइटिंग झूले आदि सभी कर जो नगर पालिका द्वारा किए जा रहे थे इसकी विस्तृत समीक्षा की गई, कलेक्टर द्वारा किस प्रकार से राम वाटिका को निर्मित किया जाना है इस संबंध में स्पष्ट निर्देश और विचार विमर्श किया गया। विगत दिनो नगर पालिका अध्यक्ष बनने के बाद नगर पालिका अध्यक्ष रितेश जैन द्वारा राम वाटिका विकास की घोषणा की गई थी जो आप धरातल पर आ रही है। राम जानकी राधा कृष्ण मंदिर ट्रस्ट के सहयोग से राम वाटिका का विकास नगर पालिका युद्ध स्तर पर कर रही है। कलेक्टर द्वारा किए गए कार्यों की सराहना की और साथ ही तेजी से सीधे सीएनजी सभी कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए, जो छोटा पेड, तालाब राम वाटिका में पूर्व में बनाया गया था उसे बंद करने के निर्देश भी कलेक्टर द्वारा दिए। रोड के किनारे का पानी जो अंदर आ रहा है उसके लिए नाली निर्माण सामने की जगह का समतलीकरण, पार्किंग बाउंड्री शीघ्र पूर्ण करने के लिए नगर पालिका अध्यक्ष ने ठेकेदार को निर्देश दिया। अभी हाल ही में आयुक्त नगरी प्रशासन एवं विकास विभाग के संकेत भोड़वे ने नगर पालिका अध्यक्ष ,एवं अनुविभागीय अधिकारी राजस्व सिवनी मालवा एवं मुख्य नगर पालिका अधिकारी सिवनी मालवा की एक बैठक संचनालय भोपाल में लेकर नगर के विकास कार्यों की समीक्षा की गई थी इसी समीक्षा में उन्होंने राम वाटिका विकास के निर्देश कलेक्टर होशंगाबाद एवं संबंधितो को दिए थे। जिसके परिपालन में नगर पालिका परिषद द्वारा विकास कार्य तेजी से प्रारंभ कर तीन माह के अंदर पूर्ण करने का प्रयास किया जाए जा रहा है। इस राम वाटिका के सौंदरीकरण से नगर के बुद्धिजीवी लोगों में एक बार फिर खुशी की लहर देखी जा रही है
रिपोर्टर - संतोष सिंह चंदेल

No Previous Comments found.