शीशे सा चमकता चेहरा, वजन होगा कम…फॉलो करें ‘रेनबो डाइट’, ये रहा तरीका
स्वस्थ और चमकदार त्वचा पाने के लिए लोग अक्सर महंगे स्किन केयर प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन ये प्रोडक्ट्स सिर्फ त्वचा की बाहरी देखभाल ही कर पाते हैं। असल में त्वचा को अंदर से ग्लोइंग बनाने के लिए संतुलित और पोषक तत्वों से भरपूर आहार लेना बेहद जरूरी होता है। हमारी रोज़मर्रा की खाने-पीने की आदतें न केवल हमारी सेहत बल्कि त्वचा की खूबसूरती को भी प्रभावित करती हैं।विशेषज्ञ भी यही सलाह देते हैं कि प्राकृतिक चमक पाने के लिए अपनी डाइट में ज्यादा से ज्यादा रंग-बिरंगे फल और सब्जियां शामिल करनी चाहिए। इसी विचार पर आधारित है रेनबो डाइट, जिसमें अलग-अलग रंग के फूड्स को खाने की सलाह दी जाती है।

जब आप रेनबो डाइट अपनाते हैं तो शरीर को कई तरह के विटामिन, मिनरल्स और एंटीऑक्सीडेंट मिलते हैं। ये पोषक तत्व न केवल शरीर को स्वस्थ रखते हैं बल्कि त्वचा और बालों पर भी अच्छा असर डालते हैं। इस तरह की डाइट से विटामिन C, प्लांट बेस्ड प्रोटीन और अमीनो एसिड्स जैसे तत्व मिलते हैं, जो कोलेजन को बेहतर बनाए रखते हैं। इससे त्वचा साफ, हेल्दी और लंबे समय तक जवान दिखने में मदद मिलती है।
लाल रंग के फूड्स
रेनबो डाइट में लाल रंग के फल और सब्जियां खास जगह रखते हैं। इनमें लाइकोपीन, विटामिन C और एंथोसायनिन जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं। ये तत्व त्वचा में कोलेजन बनने की प्रक्रिया को बेहतर करते हैं और विटामिन C शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में मदद करता है। साथ ही ये ब्लड सर्कुलेशन को भी सुधारते हैं, जिससे त्वचा में प्राकृतिक चमक आती है।
लाल रंग के फूड्स में शामिल कर सकते हैं:
टमाटर, तरबूज, स्ट्रॉबेरी, चुकंदर, लाल अंगूर, चेरी, सेब, अनार, केसर और आलूबुखारा। इनसे विटामिन C के साथ-साथ बी-कॉम्प्लेक्स और आयरन भी मिलता है।
नारंगी और पीले रंग के फूड्स
नारंगी और पीले रंग के फल-सब्जियां भी रेनबो डाइट का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं। इनमें बीटा-कैरोटीन, ल्यूटिन और अल्फा-कैरोटीन जैसे पोषक तत्व भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। ये त्वचा की ऊपरी परत को स्वस्थ रखने और कोशिकाओं को मजबूत बनाने में मदद करते हैं।
नारंगी-पीले रंग के फूड्स में शामिल करें:
गाजर, शकरकंद, कद्दू, पपीता, संतरा, पीली शिमला मिर्च, नींबू और खुबानी।
हरे रंग के फूड्स
हरे रंग की सब्जियां और फल त्वचा के लिए बेहद फायदेमंद होते हैं। इनमें फोलेट, ग्लूकोसिनोलेट्स, आयरन, मैग्नीशियम और कैल्शियम जैसे कई जरूरी पोषक तत्व मौजूद होते हैं। ये त्वचा की सूजन और पिंपल्स को कम करने में मदद करते हैं। साथ ही पफीनेस कम करने और शरीर में होने वाली सूजन को नियंत्रित करने में भी सहायक होते हैं।
ग्रीन फूड्स के उदाहरण:
पालक, मेथी, केल, लेट्यूस, पत्ता गोभी, ब्रोकली, धनिया, पुदीना, मटर, शिमला मिर्च, कीवी, खीरा, एवोकाडो, आंवला, करेला, हरे अंगूर, हरा सेब और अमरूद।

No Previous Comments found.