एफआरसीटी ने बेटी विवाह शगुन योजना के तहत लाभार्थी का किया भौतिक सत्यापन
संत कबीर नगर- द्वारा संचालित बेटी विवाह शगुन योजना के अंतर्गत एक लाभार्थी का भौतिक सत्यापन किया गया। यह प्रक्रिया जिला अध्यक्ष के नेतृत्व में ग्राम मुंडली, पोस्ट जमुहरा स्थित लाभार्थी करिश्मा (पुत्री संत बलि) के आवास पर संपन्न हुई। करिश्मा का विवाह 28 मई 2026 को सुरेश कुमार के साथ प्रस्तावित है।
योजना के तहत आर्थिक सहायता प्रदान करने से पूर्व संस्था की टीम ने निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार लाभार्थी के निवास पर पहुंचकर सभी आवश्यक तथ्यों का सत्यापन किया। इस दौरान ब्लॉक अध्यक्ष मेहदावल राम मिलन, आई सेल प्रभारी प्रेम चंद्र चौरसिया एवं ब्लॉक अध्यक्ष सांथा अमरेंद्र कुमार भी उपस्थित रहे।
जिलाध्यक्ष प्रदीप कुमार वर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि संस्था ने मार्च 2025 से अप्रैल 2026 के बीच बेटी विवाह शगुन योजना के माध्यम से लगभग 82 बेटियों के विवाह में करीब 1 करोड़ 24 लाख रुपये का आर्थिक सहयोग प्रदान किया है।
इसके अतिरिक्त, संस्था द्वारा संचालित आकस्मिक निधन सहायता योजना के तहत 6 जरूरतमंद परिवारों को लगभग 75 लाख रुपये की सहायता उपलब्ध कराई गई, जो कि सदस्यों के मात्र 50 रुपये प्रति माह के अंशदान से सीधे लाभार्थियों के बैंक खातों में हस्तांतरित की गई।
उन्होंने आगे बताया कि वर्तमान माह में बेटी विवाह शगुन योजना के अंतर्गत प्रति लाभार्थी 2 लाख रुपये से अधिक की सहायता राशि प्रदान किए जाने का अनुमान है।
रिपोर्टर: मोहम्मद नईम
No Previous Comments found.