राजकीय होम्योपैथिक चिकित्सालय द्वारा स्वास्थ्य शिविर का आयोजन
संतकबीरनगर- वामा सारथी उत्तर प्रदेश पुलिस फैमिली वेलफेयर एसोसियशन के तहत रिजर्व पुलिस लाइन में राजकीय होम्योपैथिक चिकित्सालय द्वारा स्वास्थ्य शिविर का आयोजन पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर सदीप कुमार मीना* के निर्देशानुसार को वामा सारथी उत्तर प्रदेश पुलिस फैमिली वेलफेयर एसोसियशन के तहत रिजर्व पुलिस लाइन परिसर संतकबीरनगर में राजकीय होम्योपैथिक चिकित्सालय की टीम द्वारा एक भव्य निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया ।
पुलिस लाइन संतकबीरनगर सभागार में वामा सारथी अध्यक्षा श्रीमती संजीवनी मीणा की उपस्थिति में डा0 गौरव त्रिपाठी, डा0 प्रशुन श्रीवास्तव व डा0 मोनिका वर्मा द्वारा 'वामा वैलनेस कैंप' के तहत होम्योपैथिक चिकित्सा परामर्श एवं दवा वितरण का आयोजन किया गया आदि का वितरण किया गया व पुलिसकर्मी व उनके परिवारजनों के द्वारा डॉक्टर से परामर्श लेकर निःशुल्क होम्योपैथिक दवा लिया गया ।
* इस शिविर मे सभी को आवश्यक दवाइयाँ निःशुल्क वितरित की गयी ।
* चिकित्सक द्वारा उपस्थित लोगों को बीमारियों की रोकथाम, पोषण, स्वच्छता एवं स्वास्थ्य सम्बन्धी परामर्श प्रदान किया गया ।
* शिविर के माध्यम से स्वास्थ्य के प्रति जागरूक होने तथा नियमित जांच की महत्ता पर बल दिया गया ।
* चिकित्सक द्वारा पुलिस कर्मियो को भाग-दौड़ वाली दिनचर्या में खान-पान का ध्यान रखते हुये शारीरिक व मानसिक रूप से स्वस्थ रहने सम्बन्धी महत्वपूर्ण सुझाव साझा किये गये।
रिपोर्टर मोहम्मद नईम
No Previous Comments found.