रात को नहीं आती है जल्दी नींद! एक्सपर्ट ने बताए Sleep Quality को बेहतर करने के टिप्स

आज की तेज़ रफ्तार जिंदगी में अच्छी और गहरी नींद लेना कई लोगों के लिए मुश्किल होता जा रहा है। दिनभर का काम का दबाव, मोबाइल-लैपटॉप का ज्यादा इस्तेमाल, अनियमित दिनचर्या और मानसिक तनाव जैसी कई वजहों से रात को जल्दी नींद नहीं आती। अक्सर लोग बिस्तर पर जाने के बाद भी लंबे समय तक करवटें बदलते रहते हैं, लेकिन नींद नहीं आती। धीरे-धीरे यह समस्या आदत बन जाती है और इससे नींद की गुणवत्ता यानी स्लीप क्वालिटी पर भी असर पड़ता है।

Quality vs Quantity of Sleep: Which Is More Important? – Evie

अच्छी नींद सिर्फ आराम के लिए ही नहीं, बल्कि हमारे शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के लिए भी बहुत जरूरी होती है। जब शरीर को पर्याप्त और गहरी नींद नहीं मिलती, तो अगले दिन थकान, चिड़चिड़ापन, सिरदर्द, ध्यान की कमी और काम में मन न लगने जैसी समस्याएं होने लगती हैं। अगर आप भी ऐसी परेशानी का सामना कर रहे हैं, तो यह जानकारी आपके लिए मददगार हो सकती है। आइए जानते हैं एक्सपर्ट द्वारा बताए गए कुछ आसान तरीके, जो आपकी स्लीप क्वालिटी को बेहतर बनाने में मदद कर सकते हैं।

एक्सपर्ट की राय

चेन्नई के फिटनेस ट्रेनर राज गणपत को फिटनेस इंडस्ट्री में लगभग 18 साल का अनुभव है। वे “स्लो बर्न मेथड” के संस्थापक हैं और “क्वाड फिटनेस” में को-फाउंडर व हेड कोच के रूप में भी काम कर चुके हैं। हाल ही में उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो के जरिए कुछ आसान टिप्स बताए, जो बेहतर नींद लेने में मदद कर सकते हैं।

1. ठंडे, अंधेरे और शांत कमरे में सोएं

अच्छी नींद के लिए कमरे का वातावरण बहुत मायने रखता है। कोशिश करें कि कमरे का तापमान थोड़ा ठंडा हो, लगभग 16 से 25 डिग्री सेल्सियस के बीच। साथ ही कमरा जितना संभव हो उतना अंधेरा और शांत होना चाहिए, ताकि सोते समय किसी तरह की बाधा न आए। अगर हल्की आवाज हो भी, तो वह बहुत धीमी व्हाइट नॉइज़ जैसी होनी चाहिए, जिससे नींद में खलल न पड़े।

Sleeping Tips

2. सुबह धूप जरूर लें

सुबह के समय थोड़ी देर धूप में रहना शरीर के लिए फायदेमंद होता है। एक्सपर्ट के अनुसार, सुबह सूरज की रोशनी या तेज सफेद रोशनी में रहने से शरीर का सर्केडियन रिदम संतुलित होता है, जो हमारे सोने और जागने के चक्र को नियंत्रित करता है। इसलिए रोजाना लगभग 30 मिनट तक सुबह की धूप लेने की कोशिश करें, खासकर सुबह 9 बजे से पहले।

3. कैफीन और भारी एक्सरसाइज सुबह करें

दिनभर शरीर को ज्यादा एक्टिव करने वाली चीजें जैसे कॉफी पीना या भारी एक्सरसाइज करना दिन के शुरुआती हिस्से में ही बेहतर होता है। कॉफी में मौजूद कैफीन कई घंटों तक शरीर में सक्रिय रहता है, जिससे रात की नींद प्रभावित हो सकती है। इसलिए कोशिश करें कि कॉफी और भारी वर्कआउट दोपहर से पहले ही कर लें।

4. देर रात तक काम करने से बचें

अगर आप देर रात तक लगातार काम करते रहते हैं, तो दिमाग को आराम करने का समय नहीं मिलता। एक्सपर्ट सलाह देते हैं कि सोने से कम से कम तीन घंटे पहले काम बंद कर देना चाहिए। इससे दिमाग धीरे-धीरे शांत होता है और शरीर को संकेत मिलता है कि अब आराम करने का समय है।Laptop Using Man (1)

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.