बाबरा ग्राम पंचायत में शिवभिषेक स्थापना दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया

छत्रपती संभाजीनगर : जिले के बाबरा ग्राम पंचायत में शिवभिषेक स्थापना दिवस उत्साहपूर्ण वातावरण में शनिवार सुबह आठ बजे उत्साह पूर्वक मनाया गया। इस कार्यक्रम में छत्रपति शिवाजी महाराज के विचारों को याद किया गया और उनके कार्यों की महिमा का वर्णन किया गया। उपस्थित गणमान्य व्यक्तियों ने समाज से छत्रपती शिवाजी महाराज की स्वराज की अवधारणा को अपनाने का आह्वान किया। कार्यक्रम ग्राम पंचायत की सरपंच यमुनाबाई प्रभाकर वाघ की उपस्थिति में हुआ। डॉ. अंबादास काथार, राजेंद्र चव्हाण, कचरू मैंद, प्रभाकर वाघ, रामेश्वर पवार, रखमाजी पवार, उत्तम चव्हाण, विजय काथार, सतीश काले,दामू बर्डे, सुकलाल आगरे, लक्ष्मण मैंद,संतोष पवार और गांव के कई अन्य नागरिक और शिव भक्त बड़ी संख्या में उपस्थित थे। इस कार्यक्रम में उपस्थित जनसमुह ने छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा की पूजा और की और उनके विचारों, वीरता, देशभक्ति और सामाजिक प्रतिबद्धता की विरासत को शिव अभिषेक की स्थापना के माध्यम से अगली पीढ़ी तक पहुंचाने का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए उपस्थित लोगों ने आयोजकों को बधाई दी। बाबरा गांव में शिवभिषेक स्थापना दिवस उत्साह,भक्ति और शिव के प्रति प्रेम के माहौल में मनाया गया।

रिपोर्टर : फिरोजखान

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.