पहाड़ों पर जमी बर्फ की सफेदी, रास्ते हुए जाम और सैलानी परेशान,देखें शिमला से श्रीनगर तक बर्फबारी की तस्‍वीरें

उत्तर भारत के पर्वतीय क्षेत्रों में कई इंच तक हुई ताजा बर्फबारी का असर अब मैदानी इलाकों तक महसूस किया जा रहा है, जहां ठंडी और बर्फीली हवाओं ने तापमान गिरा दिया है। जम्मू-कश्मीर से लेकर हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड तक की पहाड़ियां पूरी तरह बर्फ से ढकी नजर आ रही हैं।Latest and Breaking News on NDTV

इस बर्फीले नज़ारे का आनंद लेने और यादगार पल संजोने की चाह में बड़ी संख्या में सैलानी हिल स्टेशनों की ओर पहुंच रहे हैं। लेकिन भारी बर्फबारी और पर्यटकों की बढ़ती आवाजाही के चलते कई स्थानों पर यातायात ठप हो गया, जिससे लोगों को घंटों जाम में फंसे रहना पड़ा।Latest and Breaking News on NDTV

जम्मू-कश्मीर के अधिकांश हिस्से इस साल की पहली बर्फबारी से जगमगा उठे हैं। आसमान से लगातार गिरती बर्फ के कारण दृश्यता बेहद कम हो गई है। कई इलाकों में करीब 6 इंच तक बर्फ जम चुकी है, जिसने जहां प्राकृतिक सौंदर्य को और निखार दिया है, वहीं स्थानीय निवासियों और पर्यटकों के लिए रोजमर्रा की परेशानियां भी बढ़ा दी हैं।Latest and Breaking News on NDTV

मोटी बर्फ की चादर से ढका शिमला

शिमला की बर्फबारी भी पर्यटकों को आकर्षित कर रही है. शिमला में कई घंटों की बर्फबारी के बाद हर जगह पर बर्फ की मोटी चादर है, जिसने पूरे इलाके को अपने आगोश में ले लिया है. कई किलोमीटर तक सिर्फ बर्फ ही बर्फ नजर आ रही है.Latest and Breaking News on NDTV

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.