बिजली विभाग की गड़बड़ी पर ग्रामीणों का फूटा गुस्सा, आनंद पटेल दयालु को सौंपा ज्ञापन।
सोनभद्र : रॉबर्ट्सगंज विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पंचायत मिश्री में बिजली विभाग की कथित मनमानी और धोखाधड़ी को लेकर ग्रामीणों का आक्रोश सामने आया है। गांव की जनता ने अपनी वर्षों पुरानी और गंभीर समस्या को लेकर आनंद पटेल दयालु (प्रदेश उपाध्यक्ष, युवा मंच, अपना दल (एस) एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष, राष्ट्रीय नवनिर्माण सेना ट्रस्ट) को बुलाकर उन्हें ज्ञापन सौंपा। ग्रामीणों का आरोप है कि तत्कालीन जूनियर इंजीनियर (पीसीएल विभाग) ने उन्हें नियमों के विपरीत 2 किलोवाट का एक ही कनेक्शन लेने की सलाह दी—जिसमें 1 किलोवाट घरेलू और 1 किलोवाट सिंचाई उपयोग बताया गया। जबकि नियमानुसार दोनों के लिए अलग-अलग कनेक्शन अनिवार्य थे। इस लापरवाही और कथित जानबूझकर की गई गड़बड़ी के चलते गांव के अनपढ़ और कम पढ़े-लिखे लोगों पर आज लाखों रुपये का बिजली बिल थोप दिया गया है। मामले को गंभीरता से लेते हुए आनंद पटेल दयालु ने तत्काल कोन क्षेत्र के SDO (पीसीएल) से फोन पर वार्ता की। SDO ने पूरे प्रकरण की जांच कर उचित व न्यायसंगत कार्रवाई का आश्वासन दिया। ग्रामीणों को संबोधित करते हुए आनंद पटेल दयालु ने कहा कि सरकार आम आदमी के साथ है और किसी भी निर्दोष व्यक्ति पर अनुचित बिल का बोझ नहीं पड़ने दिया जाएगा। उन्होंने दोषी अधिकारियों के विरुद्ध कार्रवाई सुनिश्चित कराने का भरोसा दिलाया। ज्ञापन देने वालों में प्रमुख रूप से सुरेंद्र मौर्य, अशोक, अखिलेश, अनूप कुमार, हरिहर, विजय शंकर, रामेश्वर प्रसाद सहित दर्जनों ग्रामीण शामिल रहे। कार्यक्रम में उपस्थित प्रमुख जनों में महताब आलम (प्रदेश सचिव, अल्पसंख्यक मंच), संतोष कनौजिया (जिला सचिव), विकास कुमार (पूर्व विधानसभा अध्यक्ष) सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।
रिपोर्टर : कुम्धज चौधरी


No Previous Comments found.