शिवाय वेयरहाउस पूरी तरह ध्वस्त, आंधी तूफान का केहेर, करोड़ से अधिक का नुकसान

सिहोर : रेहटी क्षेत्र चकल्दी में आंधी-तूफान और बारिश ने भारी तबाही मचाई। रामपुरा-चकल्दी मार्ग स्थित शिवाय वेयरहाउस तेज हवाओं की चपेट में आकर पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। प्रारंभिक अनुमान के अनुसार इस प्राकृतिक आपदा से करोड़ रुपये से अधिक का नुकसान हुआ है। जानकारी के अनुसार शनिवार शाम करीब 7 बजे अचानक मौसम तेज आंधी के साथ बारिश शुरू हो गई। आंधी इतनी तेज थी कि चकल्दी-सतराना मार्ग पर स्थित शिवाय वेयरहाउस की छत और लोहे की चादरें उखड़कर दूर-दूर तक खेतों में जा गिरी। आसपास के किसानों के खेतों में वेयरहाउस की चादरें बिखरी हुई दिखाई दीं। वेयरहाउस में वर्तमान में करीब 3070 मीट्रिक टन अनाज भंडारित है। घटना के बाद वेयरहाउस संचालक और कर्मचारियों ने तत्परता दिखाते हुए पूरे अनाज को तिरपाल से ढंककर सुरक्षित कर लिया, जिससे बड़ी मात्रा में अनाज खराब होने से बच गया चकल्दी एवं आसपास के क्षेत्रों में बिजली व्यवस्था पूरी तरह प्रभावित हो गई। तेज हवाओं से करीब 90 बिजली पोल टूटने की जानकारी सामने आई है। इसके चलते आधा दर्जन से अधिक गांवों की विद्युत आपूर्ति

ठप हो गई। बिजली संकट से प्रभावित गांवों में सतराना, निपानिया, आनंद नगर, तजपुरा, गोहान, चिचलाह कला, पटेल नगर और हारमऊ प्रमुख रूप से शामिल हैं। बिजली विभाग की टीमों द्वारा आपूर्ति बहाल करने के प्रयास जारी हैं।

मकान कई पेड़ भी हुए क्षतिग्रस्त

तूफान के चलते क्षेत्र में कई बड़े पेड़ धराशायी हो गए, जबकि अनेक मकानों की टीन और चादरें भी उड़ गईं। ग्रामीणों के अनुसार वर्षों बाद इतनी भीषण आंधी देखने को मिली है।
भारी तबाही के बावजूद राहत की बात यह रही कि पूरे क्षेत्र में किसी प्रकार की जनहानि की सूचना नहीं है। प्रशासन स्थिति पर नजर बनाए हुए है तथा नुकसान का आंकलन किया जा रहा है।
किसी प्रकार की जनहानि नहीं।

रिपोर्टर : संजय कलमोर 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.