निलज के बाढ़ पीड़ितों को मां कमलाभवानी संस्था की ओर से कृषि सामग्री सहायता
सोलापुर - निलज गांव के बाढ़ प्रभावित किसान परिवारों को कृषि कार्य के लिए आवश्यक सामग्री उपलब्ध कराते हुए मां कमलाभवानी बहुउद्देशीय सामाजिक संस्था,करमाला की ओर से सराहनीय सहायता प्रदान की गई। इस अवसर पर किसानों को स्टार्टर,पैनल बॉक्स,कटआउट,फिटिंग पट्टी सहित अन्य कृषि उपकरणों का वितरण किया गया। यह सहायता वितरण कार्यक्रम संस्था के करमाला स्थित कार्यालय में संपन्न हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता किसान कामगार संघर्ष समिति के अध्यक्ष दशरथ कांबले ने की। प्रमुख अतिथि के रूप में करमाला पुलिस थाने के एपीआई तिलेकर, डॉ. रोहन पाटील, अण्णासाहेब सुपणावर तथा तात्यासाहेब जाधव उपस्थित थे। कार्यक्रम की शुरुआत में निलज गांव के नागरिकों ने सभी मान्यवरों का पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया। संस्था के संस्थापक-अध्यक्ष ने संस्था के उद्देश्यों की जानकारी देते हुए भविष्य में भी इसी प्रकार के सामाजिक कार्य निरंतर जारी रखने का आश्वासन दिया। इस कार्यक्रम का सफल आयोजन संस्था के सचिव अभिजीत पाटील,अजिंक्य पाटील एवं सह-सचिव तात्यासाहेब जाधव के मार्गदर्शन में किया गया। अध्यक्ष दशरथ कांबले ने अपने संबोधन में कहा कि यह संस्था दानशूर व्यक्तित्व डॉ. प्रदीपकुमार जाधव (आबा) पाटील की सामाजिक विरासत को आगे बढ़ा रही है। आबा के अधूरे सपनों को साकार करने के लिए डॉ.रोहन पाटील के नेतृत्व में संस्था कार्यरत है। उनके इस भावुक उल्लेख से सभागार में मौजूद अनेक लोगों की आंखें नम हो गईं। कार्यक्रम का संचालन राजेश गायकवाड़ ने किया जबकि आभार प्रदर्शन संतोष वालुंजकर ने किया। इस अवसर पर अर्बन बैंक के प्रबंधक व संचालक एस. पी. कांबले,C News Bharat चैनल के सोलापुर जिला रिपोर्टर श्री प्रभव चंद्रकांत काले सहित निलज गांव के बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित थे!
रिपोर्टर - प्रभव चंद्रकांत काले
No Previous Comments found.