सोलापुर महानगरपालिका चुनाव के नतीजे घोषित
सोलापूर : सोलापुर महानगरपालिका चुनाव में प्रभाग 12 से भाजपा के सभी चार उम्मीदवारों ने विजय प्राप्त की है। इस प्रभाग से विनायक कोंडाल, सारिका खजूरगी, अर्चना वडवाल और सिद्धेश्वर कमटम ने अपने-अपने प्रतिद्वंद्वियों को पराजित करते हुए जीत हासिल की। मतगणना के दौरान शुरू से ही भाजपा उम्मीदवारों की बढ़त बनी रही, जो अंत तक कायम रही। जीत की घोषणा होते ही भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों में उत्साह की लहर दौड़ गई। जगह-जगह जश्न मनाया गया और एक-दूसरे को मिठाइयां खिलाकर बधाइयां दी गईं। स्थानीय नेताओं ने इस जीत को जनता के विश्वास और विकास कार्यों की जीत बताया है। प्रभाग 12 में भाजपा की इस जीत से सोलापुर महानगरपालिका में पार्टी की स्थिति और मजबूत हुई है। सभी नगरसेवकोको उमेश पाटील भाजपा युवा मोर्चा सोलापूर अध्यक्ष तथा सुशील भैया क्षीरसागर उपाध्यक्ष सोलापूर से शुभेच्छा तो यह थी सोलापुर से बड़ी खबर, प्रभाग 12 में भाजपा का क्लीन स्वीप। सभी विजयी उम्मीदवारों को C News की ओर से हार्दिक शुभकामनाएं।
रिपोर्टर : प्रभव शोभा चंद्रकांत काले

No Previous Comments found.