आई कमलाभवानी सामाजिक बहुउद्देशीय संस्था द्वारा आयोजित 12वें बवासीर चिकित्सा शिविर का सफल समापन

सोलापुर : करमाला तालुका के करमाला शहर स्थित जाधव–पाटील हॉस्पिटल में आई कमलाभवानी सामाजिक बहुउद्देशीय संस्था के माध्यम से रविवार, दिनांक 1 फरवरी 2026 को बवासीर (मूलव्याध) रोग संबंधी निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया।

यह शिविर महाराष्ट्र राज्य में बवासीर रोग के उपचार हेतु प्रसिद्ध डॉ. श्री प्रदीप तुपेरे एवं उनकी अनुभवी चिकित्सक टीम के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया। शिविर के दौरान कुल 67 मरीजों ने भाग लिया। मरीजों की विस्तृत जांच की गई तथा जिन मरीजों को शल्यक्रिया की आवश्यकता थी, उनके ऑपरेशन भी किए गए। यह सभी सुविधाएं मरीजों को नाममात्र शुल्क में उपलब्ध कराई गईं। यह शिविर जाधव–पाटील हॉस्पिटल के संचालक डॉ. रोहन पाटील तथा आई कमलाभवानी सामाजिक बहुउद्देशीय संस्था, करमाला के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किया गया। शिविर के सफल आयोजन में अस्पताल के सभी डॉक्टरों एवं कर्मचारियों ने सहयोग कर मरीजों को उत्तम सेवा प्रदान की।

इस अवसर पर डॉ. रोहन पाटील ने बताया कि भविष्य में भी करमाला तालुका के नागरिकों के लिए विभिन्न रोगों से संबंधित ऐसे ही चिकित्सा शिविरों का आयोजन किया जाएगा।

शिविर को सफल बनाने में संस्था के सचिव श्री अभिजीत पाटील, डॉ. शिवानी पाटील, श्री अजिंक्य पाटील, श्री तात्यासाहेब जाधव, श्री महादेव भोसले, श्री प्रमोद जगदाले, श्री राहुल जाधव एवं श्री शीतल पेटकर सहित अन्य सहयोगियों ने महत्वपूर्ण योगदान दिया। साथ ही आई कमलाभवानी सामाजिक बहुउद्देशीय संस्था के माध्यम से आगे भी सामाजिक, स्वास्थ्य एवं शैक्षणिक सेवाएं प्रदान की जाएंगी, जिससे तालुका के आम नागरिकों को लाभ मिलेगा, ऐसा आश्वासन डॉ. रोहन पाटील ने दिया।

रिपोर्टर : प्रभव शोभा चंद्रकांत काले 

 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.