नव-निर्वाचित नगराध्यक्ष जयश्रीताई भिसे ने पदभार संभालते ही तेज़ी से काम शुरू कर दिया

सोलापूर : नगराध्यक्ष शहर का प्रथम नागरिक और सच्चा पालक होता है। इसी भूमिका की जिम्मेदारी को सामने रखते हुए कुर्डुवाड़ी की नव-निर्वाचित नगराध्यक्ष जयश्रीताई भिसे ने पदभार संभालते ही तेज़ी से काम शुरू कर दिया है।पदभार ग्रहण करने के तुरंत बाद उन्होंने तड़के सरप्राइज़ विज़िट करते हुए शहर के सभी प्रभागों में स्वच्छता कर्मियों के कार्य की प्रत्यक्ष समीक्षा की। नगरसेवकों, नागरिकों और कार्यकर्ताओं को साथ लेकर पिछले पंद्रह दिनों से वे लगातार पूरे शहर का दौरा कर रही हैं। हर प्रभाग की स्वच्छता स्थिति की बारीकी से जानकारी लेते हुए उन्होंने स्वास्थ्य विभाग को तत्काल आवश्यक निर्देश दिए। बीते नौ वर्षों से उपेक्षित पड़ी नालियों और सड़कों की सफ़ाई कराकर नागरिकों के स्वास्थ्य से जुड़े मुद्दों के समाधान की दिशा में पहला ठोस कदम उठाया गया है। यह उनकी प्रथम स्वच्छता अभियान की उल्लेखनीय सफलता मानी जा रही है।

जयश्रीताई भिसे के इस कार्य की पहली झलक देखकर उनके ससुर, कुर्डुवाड़ी के प्रथम नगराध्यक्ष स्व. काशीनाथ भिसे की स्मृति ताज़ा हो जाती है। जनसेवा की परंपरा को आगे बढ़ाते हुए बहू ने उनके पदचिह्नों पर चलना शुरू कर दिया है।

नगराध्यक्ष के रूप में पहली बार कार्यालयीन केबिन में विराजमान हुई जयश्रीताई भिसे का नागरिकों एवं कार्यकर्ताओं द्वारा भरपूर स्वागत और प्रशंसा की जा रही है।
“स्वच्छ शहर, निरोगी नागरिक” के संकल्प के साथ उनका यह कार्यकाल आरंभ हुआ है। उनके भावी कार्य के लिए हार्दिक शुभकामनाएँ।

रिपोर्टर : प्रभव शोभा चंद्रकांत काले 
 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.