भारत सरकार द्वारा पद्मश्री तथा वर्ष 2008 में प्रतिष्ठित रेमन मैगसेसे पुरस्कार से सम्मानित

सोलापूर - कुर्डुवाड़ी वर्ष 2002 में भारत सरकार द्वारा पद्मश्री तथा वर्ष 2008 में प्रतिष्ठित रेमन मैगसेसे पुरस्कार से सम्मानित डॉ. प्रकाश आमटे और डॉ. मंदाकिनी आमटे विभिन्न कार्यक्रमों के सिलसिले में कुर्डुवाड़ी शहर एवं ग्रामीण क्षेत्र में आए थे। इस अवसर पर उनका स्वागत एवं सत्कार वर्तमान नगराध्यक्ष जयश्रीताई संतोष भिसे तथा संतोष भिसे (मालक) के करकमलों द्वारा किया गया।

डॉ. प्रकाश आमटे और डॉ. मंदाकिनी आमटे ने गढ़चिरौली जिले के अत्यंत दुर्गम हेमलकसा क्षेत्र में लोकबिरादरी प्रकल्प के माध्यम से आदिवासी समाज की सेवा का बीड़ा उठाया। स्वास्थ्य, शिक्षा और सामाजिक विकास के क्षेत्र में उन्होंने अपना पूरा जीवन आदिवासियों के कल्याण के लिए समर्पित कर दिया।

लोकबिरादरी प्रकल्प की स्थापना और संचालन के दौरान इस दंपती को अनेक कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। कई बार उन्होंने स्वयं का जीवन जोखिम में डालकर भी अपने कार्य को जारी रखा, लेकिन कभी पीछे नहीं हटे। उनके अथक प्रयासों के कारण गढ़चिरौली जैसे अतिदुर्गम जिले के आदिवासियों को मुख्यधारा से जुड़ने का अवसर मिला।

उनके इस प्रेरणादायी सामाजिक कार्य के सम्मान में कुर्डुवाड़ी शहर में उनका भव्य स्वागत किया गया। कार्यक्रम में नागरिक, सामाजिक कार्यकर्ता और गणमान्य लोग बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

रिपोर्टर - प्रभव चंद्रकांत काले 
 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.