टेंभुर्णी सर्कल पर विधायक की नजर, प्रशासन में हलचल

सोलापुर : सोलापुर जिले के उत्तर सोलापुर क्षेत्र में टेंभुर्णी सर्कल को लेकर प्रशासनिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। मंडल अधिकारी सुखदेव पाटिल को एक मामले में निलंबित किए जाने के बाद जिला प्रशासन में चर्चा का माहौल है। उनके खिलाफ बढ़ती शिकायतों के चलते जिला अधिकारी द्वारा कार्रवाई किए जाने की जानकारी सामने आई है।

जिला नियोजन समिति की बैठक में विधायक अभिजीत पाटिल ने टेंभुर्णी क्षेत्र में अवैध मुरूम उत्खनन और रेत परिवहन का मुद्दा उठाया। इस दौरान संबंधित अधिकारियों को जवाब देना पड़ा। मामले को लेकर अब वरिष्ठ अधिकारियों के फैसले पर सबकी नजर टिकी है।

रिपोर्टर : प्रभाव चंद्रकांत काले 

 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.